फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ पहुंचे बाहुबली प्रभास, जब पूछा किस अभिनेत्री के साथ डेट पर जाना पसंद करेंगे, दिया ये जवाब

Wed, 28 Aug 2019 04:38 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर और प्रभास - फोटो : अमर उजाला
वे हिंदी सुन कर समझ सकते हैं, उसका जवाब दे सकते हैं, पढ़ भी सकते हैं, लेकिन साफ नहीं बोल सकते। इसलिए जब शूटिंग चलती थी तो सेट पर डबिंग के दौरान एक हिंदी मास्टर साथ रहते थे, जो डायलॉग के हिसाब से फेस एक्सप्रेशन्स के अनुसार हिंदी बोलना सिखाते। यह कहना है फिल्मी दुनिया के बाहुबली कलाकार प्रभास का, जो मंगलवार को आने वाली फिल्म ‘साहो’ के प्रमोशन के सिलसिले में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ लखनऊ पहुंचे। गोमतीनगर के एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रभास ने कई मुद्दों पर बात की।
विज्ञापन

2 of 5
प्रभास - फोटो : amar ujala
लखनऊ खूबसूरत: लखनऊ में एक दिन पहले पहुंचे प्रभास ने कहा कि लखनऊ पहली बार आया, देखा तो सोचने लगा कि इसकी बनावट खूबसूरती में ऐसा कुछ तो होगा जो लोग यहां से प्यार कर बैठते हैं। सुबह उठा तो सब समझ में आ गया। खूबसूरत सुबह के बाद खाने के तरह-तरह के आइटम। किसी को भी अपनी तरफ खींच लेते हैं। बाकी लोगों से मिलकर लगा कि क्यों लखनऊ में अपनापन है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रभास - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड की किस अभिनेत्री के साथ वो डेट पर जाना पसंद करेंगे के सवाल पर हंसते हुए प्रभास ने कहा कि वे जिनके साथ जाना चाहते थे, उनकी शादी हो गई है। इसलिये अब ये सवाल बेकार है।

4 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : amar ujala
प्रभास के साथ एक्शन मूवी शूट करने के लिए करनी पड़ी बड़ी मेहनत:  फिल्म में पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रही श्रद्धा ने बताया कि उन्हें जब रोल ऑफर हुआ कि प्रभास के साथ एक एक्शन मूवी शूट करनी है। सुनकर पहले तो बड़ा डर लगा, लेकिन जैसे-जैसे शूट होता गया, मूवी बनती गई, डायरेक्टर, एक्शन डायरेक्टर, स्टंट्स की आदत सी पड़ गई। एक्शन या स्टंट कैसा भी हो सेट पर जब एक बार सारी चीजें सामने आ जाती हैं तो आसानी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर और प्रभास - फोटो : अमर उजाला
और श्रद्धा कपूर नहीं बता सकीं प्रभास का पूरा नाम:  प्रभास के साथ लगभग दो सालों से शूट कर रही श्रद्धा से जब प्रभास का पूरा नाम पूछा गया तो वे अटक गई। एक-दो बार गलत नाम बोलने पर जब चारों ओर मुस्कुराहट दिखने लगी तो बगल में बैठे प्रभास चुपके से उनकी मदद करने को आगे आए, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में श्रद्धा से सवाल पूछने वालों ने ही पूरा नाम बताया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें