लखनऊ में कैंट इलाके में बीडीएस छात्रा प्रिया सिंह को उसके दोस्त प्रकाश चंद्र आर्य ने मौत के घाट उतारा था। प्रकाश चंद्र आर्य सचिवालय में चतुथ श्रेणी कर्मचारी था। दोनों में सोमवार देर शाम व्हॉट्सएप पर चैटिंग हुई और मंगलवार सुबह तक साथ रहे। इसके बाद प्रकाश ने प्रिया के सिर पर डंडे से वार किया और मुंह दबाकर हत्या की। खुदकुशी का रूप देने के इरादे से पंखे से फंदा कसा, लेकिन प्रिया को लटकाने में नाकाम रहा। शव को तख्त पर लिटाया और कमरा बाहर से बंद करके फरार हो गया। हड़बड़ाहट में प्रकाश के दोनों मोबाइल फोन प्रिया के कमरे में ही छूट गए थे। मालूम हो लखनऊ में कैंट क्षेत्र में बीडीएस की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बाहर से बंद कमरे में मंगलवार सुबह तख्त पर उसका शव मिला। छत के पंखे से दुपट्टे का फंदा कसा था और उसके गले पर निशान भी हैं। चार दिन से घर में अकेली छात्रा का हाल पूछने गए फूफा ने नजारा देखकर पुलिस को सूचना दी थी।