फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के बेटे ने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर चलवाई थी गोली, साले ने पुलिस पूछताछ में किया खुलासा, तस्वीरें

Wed, 03 Mar 2021 11:48 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर ने साजिश के तहत खुद पर गोली चलवाई थी। उसकी पत्नी के भाई आदर्श ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है। उसने कहा कि आयुष कुछ लोगों को फंसाना चाहता था इसलिए खुद पर गोली चलवाई।

पुलिस आदर्श को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि मंगलवार देर रात गोली लगने के बाद आयुष को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
वहीं, सांसद कौशल किशोर का कहना है कि जब मुझे जानकारी हुए तो मैं पत्नी के साथ ट्रॉमा सेंटर आया। आयुष अब खतरे से बाहर है। मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। सांसद ने बताया कि आयुष ने अपनी मर्जी से शादी की थी और परिवार से अलग रह रहा था।
विज्ञापन

3 of 7
आयुष किशोर। - फोटो : amar ujala
जांच में सामने आया कि जहां पर आयुष को गोली लगी वहां कोई अन्य मौजूद नहीं है जबकि पहले कहा जा रहा था कि अपने साले आदर्श के साथ बाहर टहलने निकले आयुष को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। पुलिस ने आयुष के साले के पास से असलहा बरामद कर लिया है।

4 of 7
डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर - फोटो : amar ujala
मामले पर डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर ने कहा कि हमें अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पूछताछ के लिए आयुष के साले आदर्श को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
ट्रामा सेंटर के बाहर सांसद और उनके समर्थकों का जमावड़ा लग गया। सांसद ने कहा कि पुलिस ने जानकारी पर आयुष को तुरंत अस्तपाल पहुंचाया और जरूरी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
आदर्श को अपने साथ ले जाते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
आदर्श ने पुलिस पूछताछ में कबूला कि आयुष ने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें