फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triple Murder Photos: जिस भतीजी को गोद में खिलाया, उसे ही मार डाला; फरहीन पैदा हुई थी तो लल्लन ने दागे थे गोले

Sun, 04 Feb 2024 10:14 AM IST
शाहरुख खान मोहम्मद मुदस्सिर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

Malihabad Triple Murder Case: लखनऊ के मलिहाबाद के मोहम्मदनगर तालुकेदारी गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान छह फीट जमीन को लेकर हुए विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने अपने बेटे और साथियों के साथ घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मां-बेटे और चचेरे भाई को मार डाला। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
1 of 11
Triple Murder Photos - फोटो : अमर उजाला
सन 1989 में जब फरहीन का जन्म हुआ तो चाचा व हत्या आरोपी लल्लन खान उर्फ सिराज ने मोहम्मदनगर के रहमतनगर मोहल्ले में मिठाइयां बंटवाई थीं। गोले दगाकर खुशी मनाई थी। पूरे गांव में जश्न का माहौल था।

गांव के बुजुर्गों के मुताबिक उस समय पूरा परिवार एक था। छोटे से बड़े कार्यक्रमों में परिवार के सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। जमीन विवाद की रंजिश इस कदर बढ़ी कि जिस लल्लन ने गोद में लेकर फरहीन को खिलाया और उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उसी ने शुक्रवार को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। 

 
विज्ञापन

2 of 11
Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
गांव का हर शख्स इस घटना से स्तब्ध है। गांव के बुजुर्गों के मुताबिक लल्लन खान शातिर किस्म का अपराधी रहा है लेकिन पूर्व में पूरा परिवार एक था। बड़े भाई सलीम खान की बेटी फरहीन के जन्म होने पर लल्लन ने खूब गोले दागे थे। 

 
विज्ञापन

3 of 11
Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
पूरे मोहल्ले में मिठाई बंटवाई थी। मोहल्ले वालों की दावत भी की गई थी। किसी ने ये सोचा भी न था कि लल्लन ने जिसे गोद में खिलाया, उसी को गोली मार देगा।

4 of 11
Triple Murder Photos - फोटो : अमर उजाला
वर्चस्व कायम करने के लिए फिर उठाया हथियार
ग्रामीणों ने बताया कि सन 2000 के पहले लल्लन जिधर से निकल जाता था उधर सन्नाटा छा जाता था। उसका वर्चस्व इतना था कि दूर-दूर तक लोगों में उसका खौफ था। इसी के चलते उसे गब्बर के नाम से जाना जाता था। लेकिन तैय्यब खान ने लल्लन से जमीन पर कब्जेदारी का मुकदमा जीत लिया था। उनके परिजन जमीन पर कब्जा लेने के लिए मौके पर पहुंच गए थे। इसके चलते अपने वर्चस्व पर खतरा देख लल्लन ने एक बार फिर हथियार उठाया और तीन लोगों की हत्या के साथ ही रिश्तों का खून कर दिया।
विज्ञापन

5 of 11
Lucknow Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
संरक्षित जानवरों पक्षियों के मीट का है शौकीन
ग्रामीणों के मुताबिक लल्लन को संरक्षित जानवरों व पक्षियों का शिकार करना पसंद है। वह शिकार कर पशु-पक्षियों का मीट खाता है। उसे घुड़सवारी के साथ ही कबूतर पालने का भी शौक है। वह दूसरे देशों से भी कबूतर मंगाता था।
विज्ञापन

6 of 11
Lucknow Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
14 साल पहले हुआ था तिहरा हत्याकांड
मलिहाबाद क्षेत्र में लगभग 14 वर्ष पहले भी एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। उस वारदात को अंजाम देने वाले भी पारिवारिक ही थे। दिसंबर 2009 में मलिहाबाद के बरगदी गांव में दामाद बुद्धा ने देर रात छत के रास्ते से घर में घुसकर अपनी बुजुर्ग सास सुरसती, भतीजे सूरज व भतीजी शिवांगी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

7 of 11
Lucknow Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस द्वारा जुटाए गए पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर 22 जनवरी 2020 को कोर्ट ने बुद्धा को फांसी की सजा सुनाई थी। शुक्रवार की घटना में आरोपी लल्लन ने अपने चचेरे भाई मुनीर अहमद खां उर्फ ताज, भतीजी फरहीन और अपने नाती हंजला को मौत के घाट उतार दिया।

8 of 11
Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
पैमाइश के वक्त छह फीट जमीन को लेकर हुआ विवाद, मां-बेटे समेत तीन की हत्या
आपको बता दें कि लखनऊ के मलिहाबाद के मोहम्मदनगर तालुकेदारी गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान छह फीट जमीन को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर ने अपने बेटे और साथियों संग मिलकर घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मां-बेटे और चचेरे भाई की हत्या कर दी। असलहा लहराते हुए आरोपी फरार हो गए। 

9 of 11
Lucknow Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस कमिश्नर समेत अन्य अधिकारी, फोरेंसिक टीम और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश में पांच टीमें लगाई गई हैं।

 

10 of 11
Lucknow Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर लल्लन खान का गांव के ही रहने वाले फरीद खान (लल्लन के रिश्ते में दामाद) से जमीन का विवाद चल रहा था। इस जमीन में दो और भी हिस्सेदार हैं। शुक्रवार को मीठेनगर में विवादित जमीन की पैमाइश होनी थी। फरीद के अलावा अन्य दोनों पक्षों के लोग मौके पर मौजूद थे। वहां पैमाइश के दौरान छह फीट जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। 

 
विज्ञापन

11 of 11
Lucknow Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
विवाद की जानकारी होते ही बीच रास्ते से फरीद वापस घर लौट गए थे। उधर, लल्लन इस विवाद के पीछे फरीद की साजिश मान रहा था। वह वहां से तुरंत (करीब साढ़े तीन बजे) अपने बेटे फराज खान व अन्य साथियों के साथ थार से फरीद के घर पहुंच गया। वे ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। इसमें फरीद के (15) वर्षीय बेटे हंजला, पत्नी फरहीन (35) और बीच-बचाव करने पहुंचे फरीद के चाचा मुनीर (55) को गोलियां लग गईं। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने लल्लन के ड्राइवर अशरफी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें