फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir Photos: दिसंबर तक तैयार हो जाएगा राजा राम का भव्य दरबार, सप्त मंडपम में होंगे सात छोटे-छोटे मंदिर

Sun, 04 Feb 2024 09:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 8
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
राममंदिर के उद्घाटन के बाद पहली बार मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार से शुरू हुई। इसमें निर्माण कार्यों को गति देने पर चर्चा हुई। दस फरवरी से मंदिर का शेष निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। 

वहीं, रामनवमी से पहले यात्री सुविधाएं विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम तल पर भव्य राम दरबार की स्थापना की समयसीमा दिसंबर 2024 तय हुई है।  भक्तों की सुविधा को देखते हुए निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों व कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों के साथ निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने चर्चा की। 
विज्ञापन

2 of 8
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि जल्द ही मंदिर निर्माण का शेष कार्य शुरू होने जा रहा है। मुख्य रूप से राममंदिर के परकोटे का काम पूरा किया जाएगा। 795 मीटर परकोटे के निर्माण का 50 फीसदी काम पूरा भी हो चुका है। मंदिर के निचले चबूतरे पर आइकोनोग्राफी के माध्यम से पत्थरों पर मूर्तियां उकेरने का भी काम होना है। प्रथम तल पर रामदरबार की स्थापना का काम शुरू होगा। 
विज्ञापन

3 of 8
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
सप्त मंडपम में सात मंदिर 
जन्मभूमि परिसर में सप्त मंडपम की भी परिकल्पना जल्द साकार होगी। परिसर में एक बड़े आकार का मंडप बनाया जाएगा। इसमें श्रीराम के समकालीन सात पात्रों के छोटे-छोटे मंदिर होंगे।

  

4 of 8
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
डॉ. अनिल ने बताया कि सप्त मंडपम में महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषाद राज, माता शबरी व माता अहिल्या के मंदिर होंगे। बैठक में इन पर शीघ्र काम शुरू करने पर चर्चा हुई। मंदिर परिसर में सभी काम अब एक साथ शुरू होंगे।
विज्ञापन

5 of 8
Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
निर्माण कार्यों के बीच निर्बाध दर्शन
राममंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्र ने बताया कि परिसर की सभी सड़कों का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा उपकरण लगाने के काम, तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र का शेष काम रामनवमी से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। परिसर की सफाई के लिए एक कंपनी को ठेका दिया गया है, जिसके 50 कर्मचारी रोजाना सफाई करते हैं। निर्माण कार्यों के बीच निर्बाध दर्शन की कार्ययोजना भी तय की गई।
 
विज्ञापन

6 of 8
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
विशेष तिथियों में पांच लाख श्रद्धालु भी आए तो कर सकेंगे सुगम दर्शन
स्नान-पर्व व मेलों की विशेष तिथियों पर पांच लाख या इससे अधिक श्रद्धालु भी अयोध्या आएं तो इन्हें नव्य मंदिर में रामलला के सुगम दर्शन कराए जा सकेंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए रोडमैप तैयार कर लिया है।
 
विज्ञापन

7 of 8
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन 23 जनवरी जैसे हालात की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। मौजूदा समय में रोजाना एक से दो लाख श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं। शनिवार, रविवार और मंगलवार को यह संख्या बढ़कर दो से तीन लाख तक भी पहुंच जाती है।

 
विज्ञापन

8 of 8
Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
23 जनवरी को पांच लाख से भी अधिक रामभक्तों के दर्शन के लिए उमड़ने की अप्रत्याशित स्थिति से सबक लेते हुए प्रशासन ने कई तरह के इंतजाम किए हैं। ऐसे में अब प्रतिदिन सामान्य तौर पर एक से तीन लाख तक श्रद्धालु आराम से बिना किसी व्यवधान के रामलला के दर्शन कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें