फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हड़ताल से भड़के व्यापारी, सड़क पर उतर किया बवाल

Sun, 04 Oct 2015 12:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की राष्ट्रीय राजमार्गों से टोल प्लाजा हटाने और टीडीएस कटौती मामले को लेकर तीन अक्तूबर को तीसरे दिन भी देशव्यापी हड़ताल जारी रही। लखनऊ सहित पूरे देश में ट्रांसपोर्टर सड़क पर उतरे और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पुतला फूंक करके प्रदर्शन किया।
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरें: हड़ताल से भड़के व्यापारी, सड़क पर उतर किया बवाल

2 of 7
ट्रकों का चक्का जाम होने से वस्तुओं एवं सब्जियों की आवक ठप हो गई जिसका असर जल्द ही खुदरा मंडियों में दिखने लगेगा। राजधानी लखनऊ में ट्रांसपोर्टरों ने तीन घंटे तक केंद्रीय परिवहन मंत्री की प्रतीकात्मक शव यात्रा घुमाकर उनके खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन

तस्वीरें: हड़ताल से भड़के व्यापारी, सड़क पर उतर किया बवाल

3 of 7
लखनऊ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार छाबड़ा और महामंत्री मुकेश सिन्हा ने संयुक्त रूप से शनिवार को बताया कि टोल मुद्दे पर केंद्र सरकार मौन है। इससे लग रहा कि नेताओं और टोल ठेकेदारों के बीच सांठगांठ करके ट्रांसपोर्टरों को लूटा जा रहा है।

तस्वीरें: हड़ताल से भड़के व्यापारी, सड़क पर उतर किया बवाल

4 of 7
डीजल व पेट्रोल पर प्रति लीटर 6 से 7 रुपये सेस तथा रोड टैक्स सहित विभिन्न प्रकार के करों से भारत सरकार को इतना राजस्व मिल रहा है कि भारत में विश्व स्तरीय सड़कें बनाई जा सकती हैं फिर भी टोल पर लूट का खेल चलाकर आम जनता की कमर तोड़ी जा रही है। तीन दिनों से जारी हड़ताल के चलते नितिन गडकरी के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों में आक्रोश है।
विज्ञापन

तस्वीरें: हड़ताल से भड़के व्यापारी, सड़क पर उतर किया बवाल

5 of 7
लखनऊ में आंदोलन के संयोजक एचपी यादव ने कहा कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने प्रति ट्रक एकमुश्त टोल भुगतान का विकल्प दिया है जिससे कि टोल प्लाजा से केंद्र सरकार को मिलने वाले राजस्व से अधिक राशि एकत्र हो सकती। पर सरकार इस पर विचार नहीं करना चाहती।
विज्ञापन

तस्वीरें: हड़ताल से भड़के व्यापारी, सड़क पर उतर किया बवाल

6 of 7
परिवहन मंत्री एवं वित्त मंत्री जनहित के मुद्दे को दरकिनार कर देश को महंगाई की आग में झोंक रहे हैं। लखनऊ में हुए प्रदर्शन में अरुण अवस्थी, अजय मिश्रा, अमरेश श्रीवास्तव, हिमांशु छाबड़ा, हरीश सिंह, केके पांडेय समेत एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: हड़ताल से भड़के व्यापारी, सड़क पर उतर किया बवाल

7 of 7
पांच लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट
ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रवक्ता जगदीश गुप्ता ‘अग्रहरि’ ने बताया कि प्रदेश के 1.50 लाख ट्रकों की हड़ताल के कारण यूपी में करीब 5 लाख ड्राइवरों, क्लीनरों, मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। इनकी ठेलियां व मैकेनिक के वर्कशाप नहीं खुले हैं। सह प्रवक्ता एसके गोपाल ने बताया कि रविवार दोपहर एक बजे केंद्र सरकार को सदबुद्धि दिलाने के लिए यहां लाटूश रोड स्थित पुराना आरटीओ परिसर में ट्रांसपोर्टरों द्वारा बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें