फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसजेंडर प्राइड यात्रा : निराशा छोड़ो, जिंदगी से नाता जोड़ो, समानता व सकारात्मकता का दिया संदेश

Tue, 12 Sep 2023 06:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर लखनऊ में अंबेडकर पार्क चौराहा गोमती नगर से 1090 चौराहे तक ट्रांसजेंडर्स प्राइड वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के साथ-साथ आसपास के राज्यों से भी काफी सख्या में किन्नर समाज ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
1 of 6
ट्रांसजेंडर प्राइड यात्रा - फोटो : amar ujala
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर रविवार को अंबेडकर पार्क चौराहा गोमती नगर से 1090 चौराहे तक ट्रांसजेंडर्स प्राइड वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के साथ-साथ आसपास के राज्यों से भी काफी सख्या में किन्नर समाज (ट्रांसजेंडर), एलजीबीक्यूआई, एसिड अटैक पीड़ित महिलाएं, भिक्षावृत्ति छोड़ चुके बच्चे व वेश्यावृत्ति से प्रभावित समाज, उत्तरप्रदेश ट्रांसजेंडर गौरव यात्रा कमेटी, आदिशिव ट्रांसजेंडर फाउंडेशन आदि के लोगों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

2 of 6
ट्रांसजेंडर प्राइड यात्रा - फोटो : amar ujala
इस प्राइड वॉक में बच्चों के डांस व नाटक के जरिए जीवन के प्रति निराश लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का संदेश देने के साथ आत्महत्या निषेध के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आम जनमानस व किन्नर समाज के बीच में सामंजस्य, गरिमा व समता के अधिकार का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। इस मौके पर ''द मास्क रॉक बैंड'' के कलाकारों ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां दीं। 
विज्ञापन

3 of 6
ट्रांसजेंडर प्राइड यात्रा - फोटो : amar ujala
यात्रा में भारी मात्रा में किन्नर समाज के सदस्यों के अलावा रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य, बाल आयोग सदस्य एडवोकेट अनिता अग्रवाल, मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरी, हंस आनंद गिरि, सोनम चिश्ती, देविका मंगलमूर्ति, ओमदीप मोतियानी आदि मौजूद रहे।

4 of 6
ट्रांसजेंडर प्राइड यात्रा - फोटो : amar ujala
गोमतीनगर के अंबेडकर पार्क चौराहे से रविवार को ट्रांसजेंडर प्राइड यात्रा निकाली गई जो अंबेडकर पार्क चौराहे से शुरू होकर 1090 चौराहे पर समाप्त हुई। इसके चलते सड़क पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान जाम खुलवाने के लिए मौके पर कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी नजर नहीं आया। लिहाजा बाइक, कार, ई रिक्शा-ऑटो और टेंपो के बेतरजीब संचालन के चलते अंबेडकर पार्क रोड पर वाहन सवार और राहगीर घंटेभर तक जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन

5 of 6
ट्रांसजेंडर प्राइड यात्रा - फोटो : amar ujala
पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कार की डैशबोर्ड पर पुलिस की कैप रखने वाले वाहन चालकों को यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोच लिया। पुलिस टीम रविवार को चारबाग इलाके में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कई चालक इसी तरीके को अपनाकर बचने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने इन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रांसजेंडर प्राइड यात्रा - फोटो : amar ujala
टीएसआई मो. हलीम व नाका चौकी प्रभारी दिनकर वर्मा की टीम के निशाने पर बरेली, सीतापुर और कानपुर नंबर के ऐसे वाहन थे जो डैशबोर्ड पर पुलिस की कैप रखकर चलते हैं। ऐसे तीन वाहन पुलिस के राडार पर आ गए। इनका चालान काटा गया। वहीं धाेखा देने का मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी देकर छोड़ा गया। इस तरह के वाहन राजधानी के सभी इलाकों में अक्सर देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें