फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में आंदोलन के चलते ये ट्रेनें रहेंगी बाधित, इस गाड़ी में लगेगी अतिरिक्त बोगी

Fri, 13 Dec 2019 02:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

असम में चल रहे रेल रोको आंदोलन के कारण डिब्रूगढ़ से लालगढ़ के बीच चलने वाली अवध-असम एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का संचालन 13 व 14 दिसंबर को बाधित रहेगा। 13 दिसंबर को डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ कैंसिल रहेगी, जबकि दूसरी ओर लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस लालगढ़ से चलेगी और 14 दिसंबर को लखनऊ में निरस्त रहेगी।

विज्ञापन


वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए 13 दिसंबर को आनंदविहार टर्मिनस मऊ एक्सप्रेस में आनंदविहार टर्मिनस से स्लीपर की एक  अतिरिक्त बोगी लगाई जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

एक नंबर प्लेटफॉर्म पर शेड तैयार

चारबाग रेलवे स्टेशन - फोटो : amar ujala
चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शेड बनकर तैयार हो गया है। यह शेड रेल मेल सेवा के सामने बने फुटओवर ब्रिज तक बढ़ाया गया है। इससे पैसेंजरों को सर्दी में खुले आसमान में ट्रेन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, चारबाग स्टेशन पर कुल नौ प्लेटफॉर्म हैं।

इसमें प्लेटफॉर्मों व शेडों की लंबाई बढ़ाने के पुराने प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में रेलवे प्रशासन ने एक नंबर प्लेटफॉर्म की शेडिंग बढ़ाने का काम शुरू किया था, इसके पूरा होने से यात्रियों को राहत मिलने लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें