आपने अकड़ के साथ पुलिस वालों को हेलमेट न पहनने पर लोगों का चालान करते तो देखा होगा। लेकिन देखें- तब क्या होता है जब पुलिस वालों से जवाब मांगा जाता है। यातायात माह पर लोगों को जागरूक करने स्कूल के बच्चे आए तो उन्होंने पुलिस वालों से ही सवाल करना शुरू कर दिया, 'अंकल आपका हेलमेट कहां है?' सामने मीडिया था। लिहाजा उनकी शक्ल देखने लायक थी। किसी तरह खुद को बचाकर वहां से चले गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
इस दौरान बच्चों ने उन्हें हेलमेट पहनने से होने वाली सुरक्षा पर बताया और पुलिसकर्मी वहां खड़ा लगातार उन्हें सुनता रहा।
विज्ञापन
3 of 7
दरअसल, इस समय यातायात माह चल रहा है जिसके तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को हेलमेट पहनने और सुरक्षित चलने की सलाह दी जा रही है।
4 of 7
इस दौरान बच्चों ने लोगों को हेलमेट पहनकर चलने की सलाह दी। हालांकि इस दौरान लोग बहाने भी बनाते रहे।
विज्ञापन
5 of 7
हेलमेट स्कूटी में ही था लेकिन जब नहीं पहना तो बच्चों ने उन्हें पेड़ देकर गांधीगिरी का पाठ पढ़ाया और उन्हें गाड़ी चलाते वक्त हेलमेट पहनना न भूलने की बात कही।