फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः स्कर्ट पहनने पर पाबंदी,भड़की विदेशी लड़कियां

विज्ञापन
1 of 10
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद द्वारा इमामबाड़े में महिलाओं के स्कर्ट पहनकर आने पर पाबंदी लगाने के बाद पर्यटकों ने अपनी नारजगी जताई। इमामबाड़ा घूमने आए देसी-विदेशी पर्यटकों ने शनिवार को मौलाना की इस घोषणा का पुरजोर विरोध किया।
विज्ञापन

लखनऊः स्कर्ट पहनने पर पाबंदी,भड़की विदेशी लड़कियां

2 of 10
पर्यटकों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि,मौलाना पर्यटकों पर जबरदस्ती नियम-कानून थोपने में लगे हैं,जो स्वतंत्रता के अधिकारों का हनन भी है। हालांकि,इमामबाड़े में कार्यरत हुसैनाबाद ट्रस्ट के कर्मचारी घोषणा के समर्थन में खड़े हैं। यही कारण है कि शनिवार को कर्मचारियों की निगाहें दिनभर आने वाले हर पर्यटक की वेशभूषा पर टिकी रही।
विज्ञापन

लखनऊः स्कर्ट पहनने पर पाबंदी,भड़की विदेशी लड़कियां

3 of 10
इमामबाड़े पहुंचने वाले जो पर्यटक खुले सिर थे,उन्हें स्कार्फ मुहैया कराया गया,जबकि स्कर्ट पहनकर आने वालेपर्यटकों को इबादतगाह की पाकीजगी का हवाला देते हुए प्रवेश से रोक दिया गया। हालांकि,ऐसे पर्यटकों की संख्या एक-दो ही रही।

लखनऊः स्कर्ट पहनने पर पाबंदी,भड़की विदेशी लड़कियां

4 of 10
लखनऊ घूमने आई एक पर्यटक हॉफ टी-शर्ट व कैपरी (थ्री क्वाटर) पहनकर दोस्तों संग इमामबाड़ा घूमने आई थीं,लेकिन उन्हें प्रवेश से रोक दिया गया,उनकी बहस भी हुई। लड़की ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मौलाना कल्बे जव्वाद के नए फरमान पर्यटकों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। लखनऊ की पहचान इमामबाड़े हैं,ऐसे में स्कार्फ और स्कर्ट पर मौलाना का राजनीति करना उचित नहीं है।
विज्ञापन

लखनऊः स्कर्ट पहनने पर पाबंदी,भड़की विदेशी लड़कियां

5 of 10
वहीं,इंग्लैंड से इमामबाड़ों पर रिसर्च करने आईं बिटल व ग्लोसन ने कहा कि बेशक इबादतगाहों की पवित्रता का ख्याल रखा जाना चाहिए,लेकिन इमामबाड़े पर्यटन केंद्र हैं और फिर यहां सिर ढकने या स्कर्ट पहनकर घूमने की कभी कोई परंपरा नहीं रही है। इसलिए अब ऐसी परंपराएं डालना तर्कसंगत नहीं है।
विज्ञापन

लखनऊः स्कर्ट पहनने पर पाबंदी,भड़की विदेशी लड़कियां

6 of 10
इमामबाड़े के भीतर आने वाली महिलाओं को सिर ढकने के लिए स्कार्फ मेन गेट पर ही दिया जा रहा है,जबकि पहले यह स्कार्फ इमामबाड़े के भीतर इबादतगाह के बाहर दिया जाता था। मौलाना कल्बे जव्वाद के एक करीबी ने बताया कि जल्द ही मेन गेट पर स्कर्ट के बाबत तीन बड़े बोर्ड लगाए जाएंगे और महिलाओं को मेन गेट से ही टांगे ढकने के लिए लिबास दिए जाएंगे।
विज्ञापन

लखनऊः स्कर्ट पहनने पर पाबंदी,भड़की विदेशी लड़कियां

7 of 10
आसिफी इमामाबाड़े में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शनिवार से शुरू हो गया है। पहले दिन कई कैमरे इमामबाड़े में लगाए गए,जो आने वाले पर्यटकों पर नजर रखेंगे।

लखनऊः स्कर्ट पहनने पर पाबंदी,भड़की विदेशी लड़कियां

8 of 10
बता दें कि मौलाना कल्बे जव्वाद लम्बे अरसे से कैमरे लगाने की मांग कर रहे थे,लिहाजा इमामबाड़े में कुल 16 कैमरे लगाए जाएंगे, इससे पर्यटकों के साथ-साथ ट्रस्ट को भी फायदा होगा।

लखनऊः स्कर्ट पहनने पर पाबंदी,भड़की विदेशी लड़कियां

9 of 10
मौलाना कल्बे जव्वाद द्वारा स्कर्ट पहनकर इमामबाड़े में घूमने आने वाली महिला पर्यटकों पर रोक लगाने के फरमान के भले ही जिला प्रशासन पल्ला झाड़ रहा हो,लेकिन सूत्रों की मानें तो इमामबाड़े के गेट पर स्कार्फ के साथ ये लिबास भी महिलाओं को पहनने के लिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन

लखनऊः स्कर्ट पहनने पर पाबंदी,भड़की विदेशी लड़कियां

10 of 10
खबर है कि मौलाना समर्थकों द्वारा सैकड़ों लिबास सिलवाए जाएंगे,जो पर्यटकों को पहनने के लिए दिए जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें