कभी अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए 'रिफॉर्मर इन चीफ'शब्द का इस्तेमाल किया था, पर यूपी सरकार के काम को देखकर मुख्यमंत्री अखिलेश के लिए यह शब्द प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
तस्वीरें: किसानों के लिए 'रिफॉर्मर इन चीफ' बने अखिलेश
2 of 10
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ के पांच कालीदास मार्ग स्थित अपने आवास पर किसान वर्ष 2015-16 के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में किसान रथ को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
तस्वीरें: किसानों के लिए 'रिफॉर्मर इन चीफ' बने अखिलेश
3 of 10
कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान और आधी आबादी को आगे बढ़ाए बगैर प्रदेश और देश खुशहाल नहीं हो सकता। समाजवादी सरकार का लक्ष्य इनकी बेहतरी करना है और सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।
तस्वीरें: किसानों के लिए 'रिफॉर्मर इन चीफ' बने अखिलेश
4 of 10
अखिलेश ने फार्म बैंक मशीनरी योजना के तहत चयनित 11 महिला समूहों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी और 24 किसान सेवा रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
तस्वीरें: किसानों के लिए 'रिफॉर्मर इन चीफ' बने अखिलेश
5 of 10
उन्होंने कहा कि देश की सामाजिक, आर्थिक गणना के आंकड़ों से सच्चाई बताई है कि कृषि, गांव, गरीब और किसान की स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे में हमें बड़ी-बड़ी योजनाओं के बारे में फिर से सोचना होगा। ऐसी योजनाएं चलानी होंगी जिनसे गरीब, किसान को लाभ मिले।
विज्ञापन
तस्वीरें: किसानों के लिए 'रिफॉर्मर इन चीफ' बने अखिलेश
6 of 10
सपा सरकार ने कृषि से जुड़ी योजनाओं पर काम किया है। किसानों को सोलर पंप दिए गए। फीड बैक लिया तो 95 फीसदी लोग उससे संतुष्ट थे। किसानों को खाद, बीज समय से पहले उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
तस्वीरें: किसानों के लिए 'रिफॉर्मर इन चीफ' बने अखिलेश
7 of 10
सीएम ने कहा कि आबादी के आधे हिस्से को विकास से अलग-थलग नहीं रखा जा सकता। उनके विकास के बिना देश और प्रदेश खुशहाल नहीं हो सकता। सपा सरकार जहां लैपटॉप बांट रही हैं वहीं कामधेनु डेयरी खुलवा रही है। एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं तो उनके किनारे मंडियां बनाई जा रही हैं। फीडर सेपरेशन का काम हो या रुके हुए नलकूप कनेक्शन देने का मामला, सरकार ने संतुलित विकास पर ध्यान दिया है।
तस्वीरें: किसानों के लिए 'रिफॉर्मर इन चीफ' बने अखिलेश
8 of 10
उन्होंने कहा कि इस साल को किसान वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। किसानों को आगे बढ़ाने की सोच के साथ फार्म मशीनरी बैंक योजना को और तेजी से संचालित किया जाए।
तस्वीरें: किसानों के लिए 'रिफॉर्मर इन चीफ' बने अखिलेश
9 of 10
आयोजित किसान वर्ष कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन रवाना करते मुख्यमंत्री अखिलेश।
तस्वीरें: किसानों के लिए 'रिफॉर्मर इन चीफ' बने अखिलेश
10 of 10
इस मौके पर कृषि राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह, कृषि विभाग के सलाहकार रमेश यादव, मुख्य सचिव आलोक रंजन, कृषि उत्पादन आयुक्त आनंद मिश्र, प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद समेत कई अधिकारी मौजूद थे।