फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में 3.36 करोड़ रुपये से जगमगाएंगे ये छह प्रमुख मंदिर, ये है पूरा डेवलपमेंट प्लान, तस्वीरें

Wed, 24 Feb 2021 02:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 5
रामनगरी में कुछ इस तरह जगमगाएंगे मंदिर। - फोटो : amar ujala
रामनगरी को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। पर्यटन विभाग की योजना के अनुसार अयोध्या के छह प्रमुख मंदिर फसाड लाइट से जगमग होंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था तय करते हुए 3.36 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की है। जल्द ही छह प्रमुख मंदिरों में फसाड लाइट लगने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी बनाने की तैयारियां चल रही हैं। इसमें पर्यटकों व श्रद्धालुओं को रिझाने के लिए मंदिरों को सुसज्जित करने का जिम्मा पर्यटन विभाग पर है। पर्यटन विभाग ने छह मंदिरों को फसाड लाइट से जगमग करने की योजना बनाई थी, लेकिन मंदिरों को सरकारी स्तर फसाड लाइट से जगमग करने का कोई शासनादेश न होने से बाधा आ रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आला अधिकारी हर हाल में पर्यटकों को रामनगरी भव्य नजर आए, इसके लिए परियोजना पर काम शुरू करना चाहते थे। पहले फेज में उदया चौराहा से सरयू तट तक के सैकड़ों पोल पर फसाड लाइटें लगाई जा चुकी हैं, गलियों में भी मंदिरों के आसपास यह काम हो चुका है। अब शासन ने मंदिरों में भी फसाड लाइट लगाने संबंधी आदेश जारी किया है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
इसके बाद अयोध्या में प्रस्तावित छह मंदिरों में फसाड लाइट लगाने का कार्य पर्यटन विभाग ने यूपीआरएनएन को सौंप दिया है। साथ ही छह प्रमुख मंदिरों के लिए 3.36 करोड़ रुपये की धनाशि भी हस्तांतरित कर दी गई है। राजकीय निर्माण निगम जल्द ही मंदिरों में फसाड लाइट लगाने का कार्य शुरू करेगा।

यह मंदिर होंगे जगमग
- हनुमानगढ़ी, कनक भवन, दशरथ महल, राजद्वार मंदिर, दिगंबर अखाड़ा, छोटी देवकाली
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अयोध्या - फोटो : amar ujala
अयोध्या के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरबी यादव ने कहा कि अयोध्या के छह प्रमुख मंदिरों में फसाड लाइट की सजावट की जानी है। इससे लिए राजकीय निर्माण निगम को 3.36 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित कर दी गई है। जल्द ही कार्यदायी संस्था कार्य शुरू करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें