फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिरी युवती ट्रेन के साथ घिसटने लगी थी, आरपीएफ कर्मी ने बचाई जान, तस्वीरें

Wed, 24 Feb 2021 11:42 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
चारबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह सतर्कता-दिलेरी और लापरवाही का मिलाजुला रूप देखने को मिला। चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रही युवती संतुलन बिगड़ जाने से गिर पड़ी। वह कोच का हैंडल पकडे़ रही, जिससे ट्रेन के साथ ही प्लेटफॉर्म पर घिसटती चली गई।

कुछ दूर पर खड़ी रेलवे सुरक्षा बल की कर्मचारी विनीता कुमारी ने दिलेरी दिखाते हुए किसी तरह से युवती को खींचकर ट्रेन से दूर किया, जिससे वह घिसटकर ट्रेन के नीचे जाने से बच गई। यही नहीं ट्रेन के रुकते ही उसे चढ़ा भी दिया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
लखनऊ से चलकर नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 02419 गोमती एक्सप्रेस चारबाग स्टेशन से रवाना हो रही थी। इस दौरान एक युवती ने चलती गाड़ी में चढ़ने का प्रयास किया और संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
देख कर अवाक रह गए लोग, हादसे की आशंका से सहमे भी
जिस वक्त युवती ट्रेन पर चढ़ने को दौड़ी और गिर पड़ी, वहां शोर मच गया। चारों तरफ अफरातफरी व दहशत थी। हालांकि चलती ट्रेन के साथ दौड़ने की हिम्मत किसी की नहीं हुई बल्कि लोग एक दूसरे को पीछे कर रहे थे।

4 of 5
विनीता कुमारी - फोटो : amar ujala
उसी समय विनीता को अचानक से दौड़ता देख लोग अवाक रह गए, हालांकि युवती को सुरक्षित ट्रेन पर चढ़ाने में आरपीएफ कर्मी सफल रही, लेकिन लोग यह चर्चा करते नजर आए कि यह एक बड़े हादसे के जैसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
सभी ने सराहा, रेल मंडल ने किया पुरस्कृत
इससे पहले भी चार जनवरी को एक यात्री की जान बचा चुकी विनीता की तारीफ स्टेशन पर मौजूद सभी यात्रियों ने की। मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने इसके लिए विनीता को पुरस्कृत भी किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें