फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप खुद बन सकती हैं अपनी ब्यूटी एक्सपर्ट, घर की रसोई में मौजूद हैं मेकअप के सामान

Thu, 11 Jul 2019 04:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
मेकअप करते हुए - फोटो : अमर उजाला
वर्किंग हों या होम मेकर। हर वक्त पॉर्लर जाना संभव नहीं होता। ऐसे में जरूरी है कि हम खुद छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें। ये टिप्स ऐसे हैं जिनके लिए आपको घर में ही सामान मिल जाएगा और समय भी बस 15 से 20 मिनट का चाहिए। मेकअप आर्टिस्ट आरती चड्ढा बता रही हैं कुछ जरूरी बातें, जिन्हें ध्यान में रखकर आप खुद ही अपनी ब्यूटी एक्सपर्ट बन सकती हैं। एलोवेरा जेल, नींबू, शहद को मिक्स करके लगाने से ओपन पोर सही होते हैं। आजकल एलोवेरा के पौधे हर घर में मिल जाते हैं। यदि नहीं भी हैं तो आप एलोवेरा जेल लाकर घर में रख लें। रोजाना न सही तो हफ्ते में एक दिन इस पेस्ट को लगा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मेकअप आर्टिस्ट आरती चड्ढा - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा यदि आपको रोजाना घर से बाहर निकलना पड़ता है और टैनिंग से परेशान हैं तो इसका उपाय भी आपको अपने किचन में मिल जाएगा। एक चम्मच दही, आधा चम्मच शहद अच्छे से मिक्स करें और पेस्ट बनाकर 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें। इसे एक महीने तक लगाने से स्किन बेबी शॉफ्ट और पिंक हो जाती है। टैनिंग दूर हो जाती है। टैनिंग के एक और उपाय अपनाया जा सकता है। इसके लिए खीरे के कड़वे वाले हिस्से और लौकी के छिलके को कद्दूकस कर लें। रस निकालकर टैनिंग वाले हिस्से में लगाएं और दस मिनट बाद धो लें।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कच्चे दूध की मसाज से बाल बनें सॉफ्ट
आपको पार्टी में जाना है और बाल स्ट्रेट करना चाहती हैं, पर पार्लर जाने का समय नहीं। कोई बात नहीं बालों को स्ट्रेट और सॉफ्ट करने के लिए कच्चे दूध की मसाज करें या स्प्रे बॉटल में भरकर स्प्रे कर लें। मसाज करने के 15 मिनट बाद आप बाल धो सकती हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
 मेकअप से पहले चेहरे पर बर्फ की मसाज
 गर्मी या बरसात में मेकअप स्टार्ट करने से पहले बर्फ की मसाज कर लें। इससे पसीना कम आएगा और मेकअप टिका रहेगा। इसके अलावा न्यूड मेकअप यानी बहुल हल्के शेड्स का इस्तेमाल करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
टी बैग्स फेंके नहीं, फ्रिज में रख दें
डार्क सर्किल के लिए ग्रीन टी बैग्स का इस्तेमाल करें। इस्तेमाल किए गए टी बैग्स को फ्रिज में रखकर ठंडा और सोते समय आंखों पर रख दें, इससे एक रिलेक्स मिलेगा और दूसरा डार्क सर्किल रिमूव होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें