बहराइच-लखनऊ हाईवे पर सोमवार की रात जरवल रोड थाना क्षेत्र के शुक्ला ढाबे के पास लखनऊ से गोंडा जा रही रोडवेज बस नम्बर UP77 T 4397 व गोण्डा से लखनऊ की ओर जा रही प्राइवेट बस नम्बर UP81 DT 1115 की आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बसों के चालकों सहित 9 लोग घायल हो गए।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को बस से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचाया गया जहां पर इलाज के दौरान दोनों बसों के चालक शिवनाथ शुक्ला और रामचंदर व एक यात्री आकाश तिवारी की मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
दो घायलों हिमांशु दुबे और प्रखर दुबे की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया है। जबकि 4 घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में किया जा रहा है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल द्वारा दुर्घटनाग्रस्त बसों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करा दिया गया। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
उधर, मुंबई व असम से आए हुए प्रवासियों को बहराइच से नानपारा की तरफ ले जा रही फोर्स जीप नंबर यूपी 32 EN 1729 थाना मटेरा क्षेत्र अंतर्गत किशुनपुर माफी चौराहा पर पहले से खराब खड़ी ट्रक नंबर MP 06 HC 1018 में पीछे से टकरा गई। घटना में फोर्स जीप में सवार सभी 10 यात्री घायल हो गए।
4 of 5
accident
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जीप के अंदर फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। गम्भीर रूप से घायल 5 कामगारों को पुलिस द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बहराइच भेजा गया।
हादसे में सोहन पासवान, ओंकार, छोटू व सनेही लाल निवासी बुझिया, प्रवीण कुमार निवासी बनियाफाटा, मुकीम खान निवासी सोनरई, जाहिद शेख निवासी नारायनपुर कला, मनोज कुमार निवासी माघी और दो अन्य अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।