सीतापुर के खैराबाद में मलुही सरैंया रेल क्रॉसिंग के पास शनिवार शाम रोडवेज बस ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक सहित तीन की मौत हो गई, जबकि युवक की पत्नी व मासूम बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
2 of 5
बाइक पर दंपती समेत पांच लोग सवार थे। उधर, दुर्घटना के बाद लखीमपुर से लखनऊ की ओर जा रही बस के चालक व परिचालक गाड़ी छोड़कर भाग निकले। हादसे का शिकार लोग मुंडन संस्कार से वापस लौट रहे थे। ग्रामीणों की मानें तो बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
3 of 5
हादसे में बाइक सवार खीरी जिले के मैगलगंज हैरमखेड़ा निवासी नीरज (28) पुत्र रामसहाय, खैराबाद के अहमदपुर कंजा निवासी सोनिका (19) पुत्री मनोहरलाल व सुनीता (16) पुत्री मेवालाल की मौके पर ही मौत हो गई।
4 of 5
जबकि नीरज की पत्नी आरती (26) व डेढ़ साल का बेटा आदित्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, दुर्घटना के बाद रोडवेज बस चालक व परिचालक वाहन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते हैं कि ये लोग एक मुंडन संस्कार से वापस लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। (हादसे से दुखी परिवारीजन)