बाजारों के लिहाज से इस बार दिवाली भले ही मंदी रही हो लेकिन प्रदेश के नेताओं ने अपने-अपने तरह से दिवाली का त्यौहार मनाया और एक दूसरे को बधाई दी। यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सोमवार को ऐशबाग स्थित अपने घर पर पत्नी संग पतंग उड़ाई। (पत्नी लक्ष्मी शर्मा के साथ उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा।) दिवाली पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बच्चों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात कर उन्हें दिवाली बधाई दी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव संग खाटू श्याम मंदिर में दर्शन किया और अन्नकूट भोग महोत्सव में भाग लिया। खाटू श्याम मंदिर में अखिलेश यादव।