फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों दीपों से जगमगा उठी राम की नगरी अयोध्या, हर तरफ बिखरी भव्यता, Exclusive तस्वीरें

Sun, 27 Oct 2019 12:20 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 20
अयोध्या - फोटो : amar ujala
दिव्य दीपोत्सव में अयोध्या स्थित राम की पैड़ी दीपों के महाकुंभ का गवाह बनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सरयू की आरती के बाद जैसे ही दीपोत्सव का शुभारंभ किया धरती पर देवलोक साकार होता दिखा। 

इसके पहले रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि अयोध्या में ऐसी दिवाली 70 साल बाद मनाई जा सकी है।

विज्ञापन

2 of 20
अयोध्या - फोटो : amar ujala
दिव्य दीपोत्सव में अयोध्या स्थित राम की पैड़ी दीपों के महाकुंभ का गवाह बनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सरयू की आरती के बाद जैसे ही दीपोत्सव का शुभारंभ किया धरती पर देवलोक साकार होता दिखा। 

विज्ञापन

3 of 20
अयोध्या - फोटो : amar ujala
इसी के साथ अयोध्या ने अपना पिछला रिकॉर्ड 3 लाख 1186 को तोड़ दिया। इस खुशी में दीपोत्सव में शामिल अयोध्या विश्व विद्यालय परिसर समेत विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों व छह हजार विद्यार्थी झूम उठे।

4 of 20
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में दीपों के महाकुंभ को मनाने की तैयारी पिछले एक माह से चल रही थी। दीपों को सजाने से लेकर जिम्मेदारी अवध विवि प्रशासन को निभानी थी। पिछले तीन दिनों से अवध विवि के 6 हजार वॉलंटियर्स व 150 से अधिक प्रोफेसर, अध्यापक घाटों पर तैनात रहे। 
विज्ञापन

5 of 20
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को वॉलेंटियर्स की ओर से निर्धारित 12 घाटों पर दीपों को सजा दिया गया था। शनिवार सुबह से वॉलंटियर्स दीपों में तेल व बाती लगाने में जुटे रहे। रामकथा पार्क में राजगद्दी का कार्यक्रम फिर सरयू घाट पर आरती के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने रिमोट से दीपोत्सव का आगाज किया। 
विज्ञापन

6 of 20
अयोध्या - फोटो : amar ujala
अवध विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने बताया कि दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड विद्यार्थियों और शिक्षकों के सहयोग से बना है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन

7 of 20
अयोध्या - फोटो : amar ujala
घाटों पर जले दीपों की संख्या
लक्ष्मणघाट-40394, वैदेही घाट-21024,श्रीरामघाट-25136,दशरथ घाट-31000,भरतघाट-17339,शत्रुघ्नघाट- 17052, मांडवी घाट-49803, श्रुतिकीर्ति घाट-35098, कैकेयी घाट-45360,कौशल्या घाट-50473, सुमित्रा घाट- 39461, उर्मिला घाट-36428

8 of 20
अयोध्या - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने उतारी मां सरयू की आरती
मुख्यमंत्री योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, फिजी की डिप्टी स्पीकर बीना भटनागर ने मां सरयू की भव्य आरती की। 5001 दीपों की महाआरती एवं दीपदान से सरयू तट आलोकित हो उठा। 

9 of 20
अयोध्या - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने आरती के पहले विधिवत पूजा अर्चना की। उनके साथ अयोध्या के शीर्ष संत भी आरती में शामिल हुए। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद गुप्ता समेत तमाम अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान सरयू पुल पर भव्य आतिशबाजी भी हुई।

10 of 20
अयोध्या - फोटो : amar ujala
राम की पैड़ी का एक दृश्य।

11 of 20
अयोध्या - फोटो : amar ujala
दीपोत्सव में बड़ी संख्या में नगरवासी भी शामिल हुए।

 

12 of 20
ayodhya - फोटो : amar ujala
लगातार तीसरे वर्ष अयोध्या में दिवाली का भव्य आयोजन किया गया।

13 of 20
अयोध्या - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हुए।

14 of 20
अयोध्या - फोटो : amar ujala
राम की पैड़ी का एक खूबसूरत दृश्य।

15 of 20
अयोध्या - फोटो : amar ujala
राम की पैड़ी का एक मनोरम दृश्य।

16 of 20
अयोध्या - फोटो : amar ujala
अयोध्या का एक रूप ये भी।

17 of 20
अयोध्या - फोटो : amar ujala
अयोध्या में दिवाली मनाने के बाद यह नगर फिर से लोगों को आकर्षित कर रहा है।

18 of 20
अयोध्या - फोटो : amar ujala
प्रदेश सरकार को भरोसा है कि इस तरह के आयोजन से यूपी में पर्यटन बढ़ेगा।

19 of 20
अयोध्या - फोटो : amar ujala
अयोध्या का एक मनोरम दृश्य।
विज्ञापन

20 of 20
- फोटो : amar ujala
दीप प्रज्जवलन का एक दृश्य।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें