फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल सिंह ने सादगी से मनाया जन्मदिन, एक दिन पहले ही कार्यकर्ताओं को दिए थे निर्देश, तस्वीरें

Thu, 30 Jan 2020 08:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने देश के मौजूदा हालात और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को देखते हुए 30 जनवरी को अपना जन्मदिन सादगी से मनाया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि उन्होंने एक दिन पहले ही पार्टी कार्यकर्ताओं को सादगी से जन्मदिन मनाने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को उन्होंने अपने चुनिंदा कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाया और चरखा चलाया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बुधवार को कहा कि यह एक कठिन समय है, संसदीय मर्यादा व लोकतांत्रिक मूल्यों पर चौतरफा हमले हो रहे हैं। हाल ही में देश ने सरकार के अलोकतांत्रिक रवैये के खिलाफ एक बड़ा प्रतिरोध देखा है। सड़क से लेकर विश्वविद्यालय परिसर के भीतर से हिंसा व निर्मम मारपीट की दु:खद खबरें आ रही हैं।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि ऐसी कठिन परिस्थिति में उन्होंने शुभचिंतकों व कार्यकर्ताओं से उनका जन्मदिन सादगी से मनाने को कहा है। शिवपाल ने कहा कि सभी जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों व पार्टी के पदाधिकारियों से अनुरोध है कि वह समाज के निम्न वर्ग के बीच जाकर फल एवं जरूरी चीजें वितरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान शिवपाल ने लोगों को कंबल भी बांटे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें