फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में हो रही परेशानियां नहीं ले रहीं थमने का नाम अब वसूली का वीडियो वायरल, नहीं हुई कार्रवाई

Wed, 04 Jul 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस में किन्नरों ने सोमवार को जमकर आतंक मचाया। पहले यात्रियों से जबरन वसूली की, वहीं विरोध करने वालों की पिटाई कर दी। उधर, शिकायत पर भी आरपीएफ हाथ पर हाथ धरे रही। यात्री ने पूर्वोत्तर रेलवे डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक से शिकायत दर्ज कराई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : डेमो
इंदिरानगर निवासी डॉ. संजीव कुमार झा ने रविवार सुबह पत्नी व बीमार बच्चे के साथ जंक्शन से पुणे के लिए ट्रेन पकड़ी। उनका रिजर्वेशन स्लीपर बोगी एस-3 व एस-8 में था। बताया कि ट्रेन छूटते ही किन्नर बोगियों में घुसने लगे और यात्रियों से जबरन पैसे वसूलने लगे। इन्कार पर गाली-गलौज की और पीटने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : डेमो
डॉ. संजीव ने बताया कि सफर में तीन बार किन्नरों ने वसूली की। इसकी शिकायत सोशल मीडिया से रेलमंत्री व पूर्वोत्तर रेलवे डीआरएम से की तो कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला टाल दिया गया। बताया कि वसूली का वीडियो भी वायरल किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

4 of 5
- फोटो : डेमो
लंबी दूरी की ट्रेनों में किन्नरों का आतंक थम नहीं रहा। इससे पहलेे 16094 चेन्नई सेंट्रल में भी वसूली की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। ऐसे ही पुष्पक, राप्तीसागर में ये यात्रियों को परेशान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : डेमो
ट्रेन में आरपीएफ व जीआरपी के बावजूद किन्नरों को डर नहीं है। रेलवे बोर्ड ने इन पर अंकुश लगाने के निर्देश दे रखे हैं, लेकिन उन पर अमल नहीं हो रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें