लखनऊ की रहने वाली तेजस्विनी सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित मिसेज ग्लोबल इंटरनेशनल वर्ल्ड - 2018 में प्रिंसेस श्रेणी की विश्वविजेता का खिताब जीतकर एक बार फिर भारतीय सौंदर्य का लोहा पूरे विश्व में मनवाया है। पांच दिन चली इस कठिन प्रतियोगिता में तेजस्विनी ने हर चरण में सबसे ज्यादा अंक हासिल कर अपने सौंदर्य के साथ बुद्धिमत्ता को दुनिया के सामने साबित किया।