फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC जल्द निकालेगा इस विभाग में बंपर वैकेंसी, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Mon, 24 Sep 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
डेमो - फोटो : amar ujala
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) भर्ती के लिए तीन नए विज्ञापन निकालने के बाद जल्द ही तकनीकी पदों के लिए आवेदन मांगने की तैयारी कर रहा है। यह भर्ती विभिन्न विभागों में अवर अभियंता के रिक्त पदों के लिए होगी।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
योगी सरकार आने के बाद आयोग ने तीन नई भर्तियां निकालीं थीं। इनमें व्यायाम प्रशिक्षक व क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी तथा कृषि प्राविधिक के पद शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
 तकनीकी पदों के लिए अब तक कोई भर्ती नहीं निकाली गई थी। आयोग अब विभिन्न विभागों में अवर अभियंताओं के रिक्त करीब 1000 से 1500 पदों पर विज्ञापन निकालने की तैयारी कर रहा है।

4 of 5
- फोटो : डेमो
विभागों से आए चयन प्रस्तावों का परीक्षण चल रहा है। आयोग के  एक अधिकारी ने बताया कि इस महीने के अंत तक आवेदन लेने का कार्यक्रम जारी करने की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : डेमो
वीडीओ-सेक्रेटरी से पहले कृषि प्राविधिक के पदों की भर्ती
ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी पद पर आए आवेदन की लिखित परीक्षा से पहले कृषि प्राविधिक की परीक्षा हो सकती है। आयोग के अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी के लिए करीब 14 लाख आवेदन आ गए हैं। इसके लिए बड़ी व्यवस्था करनी होगी। कृषि प्राविधिक में करीब 70 हजार आवेदन आए हैं। ऐसे में पहले कृषि प्राविधिक के पदों के लिए लिखित परीक्षा की योजना बनाई जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें