छात्रों की लड़ाई रोकने गए टीचर की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती
Fri, 18 Sep 2015 04:59 PM IST
यूपी के कानपुर में स्कूली छात्रों की हो रही लड़ाई को रोकने गए एक टीजर को छात्रों ने इतना मारा कि वह अस्पताल में भर्ती है।
छात्रों की लड़ाई रोकने गए टीचर की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती
कानपुर के दो स्कूलों शिवाजी इंटर कॉलेज और मदर टेरसा स्कूल की छुट्टी एकसाथ होती है। यह दोनों स्कूल कानपुर के दक्षिणी इलाके बर्रा के पास के हैं।
छात्रों की लड़ाई रोकने गए टीचर की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती
स्कूल के पास पड़ने वाली एक संकरी पुलिया के पास पहले निकलने के चक्कर में छात्रों के दो गुटों से कहासुनी हो गई।
छात्रों की लड़ाई रोकने गए टीचर की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती
यह झगड़ा पहले दो छात्रों के बीच शुरु हुआ लेकिन देखते ही देखते यह दो स्कूलों का मामला हो गया।
छात्रों की लड़ाई रोकने गए टीचर की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती
झगड़ा बढ़ता गया और देखते ही देखते दोनों ही गुटों की तरफ से पत्थर चलने लगे।
छात्रों की लड़ाई रोकने गए टीचर की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती
इसकी खबर जब मदर टेरसा स्कूल में पहुंची तो उस उस स्कूल के टीचर विशाल विलिम्यस बीच-बचाव करने के लिए यहां पहुंचे।
छात्रों की लड़ाई रोकने गए टीचर की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती
मामला ऐसा बिगड़ा कि शिवाजी के स्कूल के एक लड़के ने लोहे की राड से टीचर पर हमला कर दिया।
छात्रों की लड़ाई रोकने गए टीचर की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती
उनके सिर पर लगातार हमलों से विशाल विलिम्यस लहुलूहान हो गए। उन्हें आनन फानन बर्रा के ही एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
छात्रों की लड़ाई रोकने गए टीचर की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती
इधर दोनों छात्रों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर लिखा दी गई है।
छात्रों की लड़ाई रोकने गए टीचर की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती
बुरी तरह घायल हुए टीचर अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सभी तस्वीरें: ओपी वाधवानी, अमर उजाला, कानपुर