बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी संडे को किसी खास के साथ लंच किया। हालांकि सनी के साथ उनके पति भी यहां पहुंचे थे। पोर्न स्टार रही सनी लियोनी गोमती नगर स्थित एक ज्वैलरी शोरूम की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। शोरूम की तरफ से एक लकी विनर के साथ सनी ने होटल में लंच भी किया। सनी लियोन के साथ उनके पति डेनियल भी थे। सनी लियानी को देखने वाले लोगों की अच्छी खासी भीड़ लग गई। सनी लियोनी को देखने के लिए लोगों में काफी उत्साह था। सनी लियोनी को देखने के चक्कर में कुछ लोगों की उनके बाउंसर और बॉडीगार्ड्स के साथ कहासुनी भी हो गई।