फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहे पर दरोगा की गुंडई, ऑटो चालक को जमकर पीटा और पैर पकड़वाए, कैमरे में कैद हुई करतूत

Fri, 19 Jul 2019 04:46 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
कैमरे में कैद करतूत - फोटो : amar ujala
लखनऊ में कृष्णानगर थाने के सराफा चौकी के सामने एक दरोगा ने ऑटो चालक चंद्रप्रकाश को जमकर पीटा और कई बार पैर पकड़ने पर मजबूर किया। दरोगा की गुंडई करीब 15 मिनट तक चलती रही। सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो आरोपी वहां से निकल चुका था। पुलिस ने चौकी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दरोगा की करतूत उसमें कैद हो चुकी थी। इसके बाद घटना से नाराज ऑटो चालकों व स्थानीय व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन

2 of 5
कैमरे में कैद करतूत - फोटो : amar ujala
पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। पुलिस के मुताबिक, दरोगा की तैनाती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित ने अज्ञात दरोगा के खिलाफ के तहरीर दी है, हालांकि देर रात तक ऑटो चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। पराग डेयरी के पास रहने वाले चंद्रप्रकाश ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे वह ऑटो लेकर चारबाग से घर जा रहे थे। सर्राफा पुलिस चौकी के पास एक दरोगा ने जबरन ऑटो रुकवाया और उन्हें घसीटकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद गालियां देते हुए लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
कैमरे में कैद करतूत - फोटो : amar ujala
पीड़ित जान बचाकर चौकी की तरफ भागा तो एक दीवान ने बचाने की कोशिश की, लेकिन दरोगा ने चंद्रप्रकाश के सीने पर पैर मारकर सड़क पर गिरा दिया जिस कारण चालक के दांत टूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस बीच चौकी से एक सिपाही निकला और दरोगा के कान में कुछ कहा जिसके बाद  वह वहांं से चला गया।

4 of 5
कैमरे में कैद करतूत - फोटो : amar ujala
घटना से नाराज व्यापारियों ने पुलिस पर अवैध वसूली और मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, काफी देर तक लोगों को मनाने की कोशिश चलती रही। जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी अमित कुमार राय पहुंचे और दरोगा के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैमरे में कैद करतूत - फोटो : amar ujala
कैमरे में कैद दरोगा की करतूत
दरोगा की गुंडई सराफा पुलिस चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज निकाला है। वहीं, दरोगा की मदद करने वाले सिपाही की भी कुंडली खंगाली जा रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह के मुताबिक, दरोगा थानाक्षेत्र में तैनात नहीं है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों को रिपोर्ट पेश कर कार्रवाई के लिए सिफारिश की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें