फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब गृहमंत्री एक सज्जन से बोले, तीसरी बीवी तो दिला दी अब चौथी शादी न करिएगा, पढ़ें ये रोचक वाक्या

Mon, 14 Jan 2019 03:23 PM IST
ishwar ashish अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
रफी अहमद किदवई - फोटो : amar ujala
रफी अहमद किदवई अद्भुत राजनेता थे। वे मजाकिया भी खूब थे। पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद काजी जलील अब्बासी ने संस्मरण में प्रसंग लिखा है ‘रफी साहब प्रदेश में गृहमंत्री थे। एक दिन कोई 50 साल की उम्र के एक सज्जन परेशान हाल उनके पास आए और बोले, ‘मेरी पत्नी को होटल से कोई भगा ले गया।’ मैं भी वहां बैठा था।
विज्ञापन

2 of 5
रफी अहमद किदवई - फोटो : amar ujala
रफी साहब ने हंसते हुए पूछा, ‘यह आपकी कौन सी पत्नी थीं। पहली, दूसरी या तीसरी।’ वह साहब घबरा गए और बोले, ‘आपको कैसे पता चल गया। वह वास्तव में मेरी तीसरी बीवी है।’ रफी साहब बोले, ‘आपकी उम्र क्या  है? ’ वह बोले, ‘पचास साल।’ और बीवी की?, वह बोले, ‘17 साल।’
विज्ञापन

3 of 5
रफी अहमद किदवई - फोटो : amar ujala
रफी साहब ने हंसते हुए कहा, ‘फिर आपको क्यों शिकायत है कि आपकी बीवी को कोई भगा ले गया।’ सब लोग हंस पड़े। बहरहाल रफी साहब ने अमीनाबाद चौकी पर फोन किया और दारोगा से बोले, ‘मैं रफी बोल रहा हूं। मेरे पास एक साहब बैठे हैं। 

4 of 5
रफी अहमद किदवई - फोटो : amar ujala
इनकी बीवी को अमीनाबाद के होटल से कोई भगा ले गया है। आध घंटे में बीवी बरामद कर मुझे फोन करो।’ आध घंटे में पुलिस चौकी से फोन आ गया, ‘जनाब की बीवी मिल गई हैं।’ रफी साहब ने कहा, ‘दो सिपाहियों के साथ इनकी बीवी को सुरक्षित इनके घर तक पहुंचा दें।’ वह सुल्तानपुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रफी अहमद किदवई - फोटो : amar ujala
बेचारे! खुश होकर रफी साहब के सामने जमीन तक झुक गए। रफी साहब ने फिर मजाक किया, ‘तीसरी तो दिला दी, अब चौथी शादी न करिएगा। तीसरी को लेकर घर से न निकला करिये।’ सब लोग हंस दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें