लखनऊ के विभूतिखंड थानाक्षेत्र स्थित पिकअप फ्लाईओवर पर शनिवार को देर रात एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह युवक पुल से करीब चालीस फीट नीचे गिर गया। नीचे गिरे युवक को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया और डिवाइडर से जा टकराई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
फ्लाईओवर से गिरा बाइक सवार
- फोटो : amar ujala
टक्कर में कार चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड राजीव द्विवेदी के मुताबिक, शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे लोहिया पार्क की तरफ से बाइक सवार नगर निगम का कर्मचारी अतीक लोहिया अस्पताल की तरफ जा रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
3 of 6
फ्लाईओवर से गिरा बाइक सवार
- फोटो : amar ujala
हादसे में टक्कर लगते ही वह फ्लाईओवर ब्रिज से करीब चालीस फीट नीचे सड़क पर जा गिरा। इसी बीच पॉलीटेक्निक चौराहे की तरफ से तेज रफ्तार कार आ रही थी।
4 of 6
फ्लाईओवर से गिरा बाइक सवार
- फोटो : amar ujala
कार चालक ने युवक को नीचे गिरते देखा तो अचानक में ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन रफ्तार अधिक होने के कारण वह युवक को रौंदते हुए डिवाइडर से जा टकराया।
विज्ञापन
5 of 6
फ्लाईओवर से गिरा बाइक सवार
- फोटो : amar ujala
हादसे में डिवाइडर का एक हिस्सा भी टूट गया। पुलिस के मुताबिक हादसे में बाइक सवार अतीक और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस केमुताबिक परिवारीजनों ने तहरीर नहीं दी है।
उधर, बाइक सवार नगर निगम कर्मचारी को टक्कर मारने वाली कार कठौता चौराहे की तरफ तेज रफ्तार से निकल गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार का पता लगा रही है।