फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुबीना हत्याकांड: बीवी और बच्चों को छोड़ उस्मान बना था किन्नर, पढ़ें कहानी

Thu, 08 Sep 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
रुबीना हत्याकांड - फोटो : amar ujala
हसनगंज के शिवनगर खदरा में बीते दिनों किन्नर रूबीना नशे की हालत में जिंदा जलाई गई थी। पुलिस को शक है कि किसी करीबी ने उसके साथ बैठकर शराब पी। नगदी-गहनों के साथ दोनों मोबाइल लूटने के बाद रूबीना पर पेट्रोल डालकर आग लगाई और स्कूटी लेकर फरार हो गया। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें गरीब उस्मान के रईस रुबीना बनने की कहानी...
विज्ञापन

2 of 11
रुबीना हत्याकांड - फोटो : amar ujala
बीते द‌िनों रुबीनी की हत्या के बाद पुल‌िस ने दो किन्नरों गुड्डन व फिजा और नौकरानी नसरीन से पूछताछ की और अक्सर रूबीना के घर जाने वाले नाई को हिरासत में लिया है। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की तलाश की जा रही है। सीओ महानगर विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि  डॉक्टरों ने बुरी तरह जले रबीना के शव के पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि की है। 
विज्ञापन

3 of 11
रुबीना हत्याकांड - फोटो : amar ujala
कमरे में मिले शराब के दो खाली ग्लास, खुली सेफ व लॉकर और बिखरा सामान बता रहा था कि किसी ने उसके साथ शराब पी। आशंका है कि नशे में धुत होने के बाद उसके साथी ने ही सेफ-लॉकर व अन्य सामान खंगाला। नगदी-गहनों के साथ रबीना के दो मोबाइल लूटे और जलाने के बाद स्कूटी लेकर फरार हो गया।

4 of 11
रुबीना हत्याकांड - फोटो : amar ujala
रबीना की शिष्य किन्नर गुड्डन व उसकी साथी फिजा से पूछताछ करके पता लगाया गया कि रबीना उनके घर से स्कूटी लेकर किस समय अपने घर के लिए रवाना हुई और वह किन रास्तों से जाती थी। 
विज्ञापन

5 of 11
रुबीना मर्डर - फोटो : amar ujala
रुबीना के घर खाना पकाने वाली नसरीन से भी पूछताछ की गई है। वहीं, नाई ने रुबीना से संबंध कुबूलते हुए कहा कि वह फेशियल व हेयरकलर लगाने अक्सर रबीना के घर जाता था और वह पैसे देती थी। उसने कहा कि रबीना रविवार देरशाम कुछ देर के लिए घर से निकली थी। इस दौरान उसकी मुलाकात हुई लेकिन, वह घर कब लौटी इसकी जानकारी नहीं है। पढ़ें दो बच्चों के बाप उस्मान के रुबीना बनने की कहानी...
विज्ञापन

6 of 11
रुबीना (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
वजीरगंज के बांसमंडी इलाके में रहने वाला छोटू उर्फ उस्मान अपनी बीवी व दो बच्चों को छोड़ करीब सात साल पहले किन्नर बना था। रूबीना बनते ही उसकी तंगहाली दूर होने लगी। उसके तन पर लाखों के गहने और पर्स नोट से भरा रहता था। वह परिवारीजनों के साथ अन्य करीबियों का भी खर्च उठाता था। पड़ताल में अहम जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने संपत्ति के लालच में हत्या का अंदेशा जताया है। 
विज्ञापन

7 of 11
क‌िन्नर - फोटो : amar ujala
उस्मान को बचपन से ही नाचगाने का शौक था। होश संभालने पर उसने जूता-चप्पल का काम शुरू किया लेकिन, तंगहाली बनी रही। इस बीच शादी हुई। 

8 of 11
क‌िन्नर - फोटो : amar ujala
पत्नी व दो बच्चों की ठीक तरह से परवरिश नहीं कर पा रहा था। नाचगाने के दौरान वह किन्नरों के संपर्क में आया। सोने के गहनों से लदे किन्नरों को मोटी कमाई करते देख वह भी उनकी टोली में शामिल होने के प्रयास में जुट गया। 

9 of 11
क‌िन्नर रुबीना (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
पुलिस को पता चला कि करीब सात साल पहले उसने एक अस्पताल में लिंग परिवर्तन कराने के साथ आकर्षक बनने के लिए इलाज कराया। बाजार खाला की किन्नर चांदनी को अपना गुरू बनाकर टोली में शामिल हो गया। इसके साथ मोटी कमाई शुरू हुई लेकिन पत्नी ने नाता तोड़ा और बच्चों के साथ अलग रहने लगी। परिवार के अन्य लोग भी रूबीना से खफा थे। 

10 of 11
रुबीना का घर - फोटो : amar ujala
सबसे अलग रूबीना ने शिवनगर खदरा में मकान बनवाया। वातानुकूलित कमरों में ऐशोआराम के तमाम सामान लगाए। तंगहाली का शिकार परिवारीजन भी रूबीना से करीबी बनाने लगे। वह भाई-भतीजों का खर्च उठाती। इसके साथ अन्य करीबी लोगों की भी आर्थिक मदद करती थी। पुलिस को शक है कि संपत्ति के लालच में रूबीना से जुड़े किसी व्यक्ति को उसका अन्य लोगों पर मोटी रकम खर्च करना खल रहा था। 
विज्ञापन

11 of 11
क‌िन्नर रुबीना - फोटो : amar ujala
दिल्ली से लौटी रूबीना के साथ बैठकर शराब पीने के दौरान उसने पर्स में मोटी रकम के साथ सोने के गहने देखे। घर में लाखों का माल होने का अनुमान लगाकर वारदात अंजाम दे डाली। परिवारीजनों व अन्य करीबी लोगों के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें