राजधानी लखनऊ में शहीद पथ पर निर्माणाधीन इंटरनेशनल स्टेडियम के पास बुधवार सुबह करीब छह बजे 30 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजे संजय कुमार पटेल (40) व रजनीश (28) की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक सहित सात अन्य घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
2 of 7
मामूली रूप से चोटिल श्रद्धालुओं को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। एसओ गोसाईंगंज सजीव कांत मिश्रा ने बताया कि ट्रक के ड्राइवर को झपकी लगने से हादसा हुआ था। श्रद्धालु उन्नाव के अचलगंज स्थित शिवपुर गांव के थे।
विज्ञापन
3 of 7
एसओ ने बताया कि सभी श्रद्धालु शनिवार को गांव से अयोध्या के लिए निकले थे। पहले बाराबंकी में लोधेश्वर महादेव के दर्शन किए। यहां से सभी अयोध्या चले गए। मंगलवार देर रात सभी गांव लौट रहे थे। सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली शहीद पथ पर निर्माणाधीन इंटरनेशनल स्टेडियम के पास पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और कई श्रद्धालु नीचे दब गए।
4 of 7
पुलिस ने राहगीरों की मदद से श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। कुछ घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया। जबकि गंभीर रूप से जख्मी लोगों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। सूचना पर उन्नाव के सपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने ट्रॉमा में भर्ती घायलों का हालचाल लेने के साथ ही मॉर्च्युरी जाकर मृतकों के परिवारीजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
5 of 7
दो के हाथ-पैर टूटे, एक का पैर काटना पड़ा
हादसे में किसान अजीत सिंह (38) और विनोद (40)के दोनों हाथ टूट गए। जबकि गंगाराम (30) का बांया पैर काटना पड़ा। गंगाराम के एक हाथ में भी फ्रैक्चर हुआ है। श्रवण (28) के हाथ, वीरेंद्र (50) के सिर और जागेश्वर प्रसाद (55) के शरीर पर चोटें आई हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक नरेंद्र के हाथ-पैरों व सिर पर गहरे जख्म हैं।
विज्ञापन
6 of 7
पुलिस का मानवीय चेहरा
हादसे की सूचना मिलते ही अहिमामऊ चौकी इंचार्ज वीरेंद्र बहादुर यादव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल वाहन की व्यवस्था करके घायलों को अस्पताल भेजा। जिन घायलों को मामूली चोटें आई थीं, उनकी नजदीकी अस्पताल में मरहम-पट्टी कराने के बाद स्थानीय ढाबे में चाय-नाश्ता कराया। वाहन का इंतजाम कर सभी को सकुशल गांव भेजा। हादसे के शिकार लोगों ने पुलिस की सराहना की।
अप्रैल में हुई थी शादी, परिवार में कोहराम
खुशीराम पटेल व राजरानी के बेटे रजनीश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वह खेती-किसानी करता था। 17 अप्रैल को ही पड़ोसी गांव की सविता से उसकी शादी हुई थी। छोटी बहन रोली की शादी की जिम्मेदारी उस पर ही थी। बीते सप्ताह ही वह रिश्ते के लिए बात करके आया था। संजय की पत्नी मालती देवी व बच्चे योगिता, विपिन, गौरव व सोनी सदमे में हैं।