लखनऊ पुलिस का इतिहास कई रोमांचक किस्सों और जांबाजी से भरा हुआ है। यहां के अनेक पुलिस अफसर अपने काम से सुर्खियों में रहे और नागरिकों का विश्वास जीता। इस कॉलम में हम आपको ऐसे ही ‘अलग बात’ वाले वर्दी वालों से परिचित कराते हैं। इनमें डॉ. जीके गोस्वामी की अलग पहचान है। राजधानी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे डॉ. जीके गोस्वामी को मृदु व्यवहार, इंसाफ पसंद और चाटुकारों से दूरी बनाए रखने वाले कप्तान के रूप में याद किया जाता है।