लखनऊ में इस हेल्पलाइन की इम्प्लीमेंटेशन एजेंसी है यूपीकॉन। गोमतीनगर में इसका कनेक्ट सेंटर हैं, जहां से 75 जिलों के लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रोजेक्ट मैनेजर रजत त्रिपाठी कहते हैं कि प्रतिदिन कॉल का औसत 250 है, इसमें से यदि 50 कॉल को हम रजिस्टर न किए जाने योग्य मान लें तो भी 200 का औसत हर दिन का है। हमारे पास पेंशन, अपनों द्वारा प्रताड़ना, रेस्क्यू, प्रॉपर्टी विवाद से जुड़े मामले आ रहे हैं। 17 मई 2021 से हेल्पलाइन शुरू हुई है। कोविड से जुड़ी जानकारियों के लिए, समस्याओं को लेकर लोगों के बहुत फोन आए।
हेल्पलाइन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक सक्रिय रहती हैं। 6742 काल रिसीव की गई है, जिसमें से 4767 कॉल का त्वरित निस्तारण करवा दिया गया है। लखनऊ में कनेक्ट ऑफिसर और जिले में फील्ड रिस्पॉन्स ऑफिसर होते हैं। जरूरत पड़ने पर हम हमारे प्रतिनिधियों और एनजीओ, समाज कल्याण विभाग, पुलिस या अन्य एजेंसियों की मदद से समस्या के समाधान की कोशिश करते हैं। हां, जो मामले अदालत में लंबित हैं, उन्हें हम नहीं लेते हैं।