टिकट बंटने के बाद पार्टियों में उथल-पुथल जारी है। अब सपा में इसौली विधान सभा जनपद से सुल्तानपुर के प्रत्याशी अबरार अहमद को बदलने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
2 of 5
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
कार्यकर्ता पहले मुख्यमंत्री आवास पहुंचे लेकिन वहां से भगा दिए जाने के बाद आजम खां के घर के बाहर बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
3 of 5
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी अबरार अहमद पर कई आरोप लगाए हैं। उनका कहना है, अबरार लोगों के सामने गाली-गलौज और अपशब्द बोलते रहते हैं।
4 of 5
प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने मुलायम और अखिलेश के लिए भी अपशब्द कहे।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि समस्या लेकर जाने पर ये कहकर भगा देते थे तुम लोगों ने मुलायम, अखिलेश को वोट दिया है मुझे नहीं। कार्यकर्ताओं ने ये भी बताया कि अखिलेश की जनसभा में हम विरोध करने जा रहे थे लेकिन इसलिए रोक दिया गया कि इसका गलत संदेश जाएगा। कार्यकर्ताओं ने लिखित शिकायत करते हुए प्रत्याशी को बदलने की मांग की।