फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से विधानसभा पहुंचे विधायक ने मचाई हलचल

विज्ञापन
1 of 10
दिल्ली में जब आदमी पार्टी के विधायक पहली बार सदन में पहुंचे थे तो कई अजीब अजीब नजारे थे। कोई ऑटो से आ रहा था तो कोई बाइक से। लेकिन कुछ ऐसा ही मामला बुधवार को लखनऊ विधानसभा के बाहर देखने को मिला।

विज्ञापन

साइकिल से विधानसभा पहुंचे विधायक ने मचाई हलचल

2 of 10
विधानमंडल सत्र के पहले दिन भदोही विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग साइकिल से विधानसभा पहुंचे। उन्होंने विक्रमादित्य मार्ग स्थित‌ अ‌तिथि गृह से विधानसभा तक का सफर साइकिल से तय किया।

विज्ञापन

साइकिल से विधानसभा पहुंचे विधायक ने मचाई हलचल

3 of 10
बकौल जाहिद बेग वह विधायक को‌ मिलने वाली गनर और अन्य सुरक्षा पहले ही छोड़ चुके हैं इसलिए उनके साथ गनर नाम की कोई चीज नहीं थी।

साइकिल से विधानसभा पहुंचे विधायक ने मचाई हलचल

4 of 10
जब जाहिद बेग साइकिल से विधानसभा के गेट पर पहुंचे तो सुरक्षाकर्मी उन्हें आम आदमी समझकर गेट खोलने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में अपना परिचय देने के बाद गेट पर लगे सुरक्षाकर्मियों ने गेट खोला।

विज्ञापन

साइकिल से विधानसभा पहुंचे विधायक ने मचाई हलचल

5 of 10
वह साइकिल से विधानसभा क्यों आए इस बारे मे जब अमर उजाला ने उनसे प्रश्‍न किया तो उन्होंने कहा कि वह बस मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सादगी अपनाए जाने की नीति का समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन

साइकिल से विधानसभा पहुंचे विधायक ने मचाई हलचल

6 of 10
विधायक जाहिद बेग ने कहा कि वह पूरे विधानसभा सत्र में साइकिल से ही आएंगे। इसके अलावा वह अपने पूरे क्षेत्र का भ्रमण भी साइकिल से करते हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों से मिल और जुड़ सकें।
विज्ञापन

साइकिल से विधानसभा पहुंचे विधायक ने मचाई हलचल

7 of 10
बेग साहब के अनुसार सादगी से रहने के इस मिशन से वह अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगे ताकि क्षेत्र की कमजोर से कमजोर जनता तक उनकी सीधी पहुंच हो सके।

साइकिल से विधानसभा पहुंचे विधायक ने मचाई हलचल

8 of 10
विधायक के इस तरह से साइकिल से विधानसभा पहुंच जाने से कुछ साथी विधायक भी चौकन्ने हो गए। बेग साहब ने अपनी साइकिल खुद जाकर वही पार्क की जहां बाकी विधायकों की चार पहिया गाड़ियां पार्क थीं।

साइकिल से विधानसभा पहुंचे विधायक ने मचाई हलचल

9 of 10
अमर उजाला द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने पार्किंग में अपनी साइकिल खड़ी करने के बाद उसमें ताला बंद किया था इस पर बेग साहब का कहना था कि उन्हें प्रदेश की कानून व्यवस्‍था पर पूरा विश्वास है।
विज्ञापन

साइकिल से विधानसभा पहुंचे विधायक ने मचाई हलचल

10 of 10
विधानसभा का सत्र पहले दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। और बेग साहब दोपहर होने से पहले ही साइकिल से पुनः अपने आवास लौट गए। तस्वीरें अर्जुन साहू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें