फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की जंग में अंदर अखिलेश तो बाहर कार्यकर्ताओं के निशाने पर अमर सिंह, तस्वीरें

Mon, 24 Oct 2016 10:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
यूपी में समाजवादी पार्टी में चल रही जंग में मुख्य विलेन माने जा रहे अमर ‌सिंह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व अन्य कार्यकर्ताओं के निशाने पर रहे।
विज्ञापन

2 of 10
सीएम अखिलेश के 5 कालिदास मार्ग स्थित आवास पर सपा कार्यकर्ताओं ने अमर सिंह के खिलाफ नारेबाजी की और उन पर अपना गुस्सा निकाला।
विज्ञापन

3 of 10
सपाइयों ने अमर सिंह के पोस्टर फाड़े और उसे जूतों के तले रौंदा।

4 of 10
कार्यकर्ताओं ने अमर सिंह को सपा में जारी घमासान का जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन

5 of 10
वहीं, अपने आवास पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमर सिंह पर निशाना साधा और कहा कि कुछ बाहरी लोगों के इशारे पर आज सपा की ये हालत हो गई है।
विज्ञापन

6 of 10
सीएम अखिलेश ने सख्त लहजे में कहा कि जो भी पार्टी के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

7 of 10
उन्होंने शिवपाल यादव सहित चार को मंत्रिमंडल से ‌बर्खास्त कर दिया।

8 of 10
वहीं, अखिलेश समर्थक लगातार मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगाते रहे और सपा सुप्रीमो से उन्हें आगे लाए जाने की अपील करते रहे।

9 of 10
फिलहाल सपा में जारी घमासान थमता नहीं बल्कि और बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

10 of 10
बर्खास्त किए जाने से नाराज शिवपाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह मुलायम के नेतृत्व में चुनाव में जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें