फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम लखनऊ पहुंची, 7 से 24 मार्च तक खेली जाएगी सीरीज

Sun, 28 Feb 2021 05:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
भारत के खिलाफ 7 से 24 मार्च तक होने वाली महिला क्रिकेट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीमें दो ग्रुप में लखनऊ पहुंच गईं हैं। अमौसी एयरपोर्ट पर महिला खिलाड़ियों की अगवानी करने के लिए यूपीसीए के पदाधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
इस दौरान प्रशंसकों ने भी दक्षिण अफ्रीकी टीम का स्वागत किया। लखनऊ पहुंचने के बाद महिला टीम एक होटल में क्वारंटीन हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
यह टीम तीन मार्च से भारतीय टीम के साथ इकाना स्टेडियम में अभ्यास सत्र में भाग लेगी। सीरीज के लिए दर्शकों एवं मीडिया की मौजूदगी को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है।

4 of 5
क्रिकेट - फोटो : amar ujala
सूत्रों के अनुसार राजधानी पहुंचे बीसीसीआई के पदाधिकारियों ने यूपीसीए के साथ मीटिंग में कहा है कि स्टेडियम में दर्शकों की उपस्थिति को लेकर एक टीम लखनऊ जिला प्रशासन के साथ बातचीत करे। वहां अनुमति मिलने के बाद ही मैच देखने के लिए दर्शकों स्टेडियम में प्रवेश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिकेट - फोटो : amar ujala
सीरीज में खेलने वाली भारतीय महिला खिलाड़ियों की सूची जारी
बीसीसीआई ने सीरीज में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची शनिवार को जारी कर दी है। इसमें हरमनप्रीत कौर, मिताली राज, झूलन गोस्वामी, पूनम राउत, डी हेमलता, प्रिया पुनिया, याशिका भाटिया, श्वेता वर्मा, दीप्ति शर्मा, जैस्मिन, स्मृति मंधाना, मानसी जोशी, राजेश्वरी गायकवाड़, सुषमा वर्मा, पूनम यादव, मोनिका पटेल, राधा यादव, प्रत्यूषा, नुजहत प्रवीन, शैफाली, अरुंधती रेड्डी, आयुषी सोनी, रिचा घोष, सिमिरन दिल बहादुर और हरलीन देवल को शामिल किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें