सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान रखने वाली सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्ण यादव हर साल अपने परिवार व दोस्तों के साथ लखनऊ स्थित अपने आवास पर धूमधाम से होली मनाती हैं और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।
इस बार भी उन्होंने अपने पति प्रतीक यादव, बेटी प्रथमा और करीबी दोस्तों के साथ होली मनाई। इस दौरान उन्होंने सभी के साथ खूब मस्ती की।