फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसेज उत्तर प्रदेश: स्मिता और अपर्णा के सिर सजा ताज, गोल्डन व सिल्वर कैटेगरी में चुनी गईं विजेता

Wed, 29 Dec 2021 02:48 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
प्रतियोगिता की जज मिसेज वर्ल्ड 2001 डॉ. अदिति गोवित्रिकर (बायें) व गोल्डन कैटेगरी की प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता। - फोटो : amar ujala
इंतजार की घड़ियां हुईं पूरी और चुन ली गईं मिसेज उत्तर प्रदेश। वो भी एक नहीं बल्कि दो। सिल्वर और गोल्डन कैटेगरी में आयोजित प्रतियोगिता में आयु वर्ग के हिसाब से विजेता का चयन हुआ। साड़ी और ईवनिंग गाउन राउंड के बाद जजों के कठिन सवालों का बेबाकी और आत्मविश्वास के साथ जवाब देने वाली स्मिता वर्दी को गोल्डन कैटेगरी में और अपर्णा सिंह को सिल्वर कैटेगरी में विजेता चुना गया।

लखनऊ के होटल रमाडा में आयोजित प्रतियोगिता में 17 प्रतिभागियों ने शिरकत की। यह आयोजन मधुकमल मोशन पिक्चर्स की ओर से किया गया, जिसमें अमर उजाला मीडिया पार्टनर था।

प्रतिभागियों को हर कसौटी पर कसने के लिए, विजेता का फैसला करने के लिए बतौर निर्णायक मौजूद रहीं मिसेज वर्ल्ड 2001 डॉ. अदिति गोवित्रिकर, मिस इंडिया 2020 रनर अप मान्या सिंह और अभिनेत्री चित्राशी रावत, आरजे राशि और अजेश जायसवाल।

आयोजक कंपनी मधुकमल मोशन पिक्चर्स की एमडी रश्मि डाके, डायरेक्टर मेहर अभिषेक वर्मा, इंटरनेशनल ग्रूमर पूजा सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

2 of 6
सिल्वर कैटेगरी की प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता। - फोटो : amar ujala
रनर अप ये चुनी गईं
गोल्ड कैटेगरी : वैशाली गुप्ता-फर्स्ट, गरिमा पंत-सेकंड
सिल्वर कैटेगरी : भावना फर्स्ट, शिल्पी केशोरिया-सेकंड
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
उम्र के हिसाब से बनाई गई थी कैटेगरी
सिल्वर कैटेगरी में 25 से 36 साल की प्रतिभागी शामिल थीं। इसमें अंतरा भारद्वाज, प्रियंका जायसवाल, रुचि सिंह, शिल्पी केशोरिया, भावना तिवारी, डॉ.अपर्णा सिंह, डॉ. हिमानी श्रीवास्तव, डॉ. सलोनी श्रीवास्तव ने हिस्सा लिया। दूसरी गोल्ड कैटेगरी 37 से 56 साल की प्रतिभागी डॉ. वैशाली गुप्ता, गरिमा, बबिता वर्मा, मधुलिका त्रिपाठी, निति शुक्ला, सारिका मिश्रा, सारिका रस्तोगी, रमा करनवाल, स्मिता विर्दी शामिल थीं।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
इनके प्रयासों और उपलब्धियों का हुआ सम्मान
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय से पायल सिंह, एसिड सर्वाइवर अंशु, डॉ. अदिति गोवित्रिकर, आरजे राशि, मान्या सिंह और चित्राशी का सम्मान हुआ।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
अलग-अलग टाइटल
प्रियंका जायसवाल को मिजेस ब्यूटीफुल बॉडी, रुचि सिंह को मिसेज ब्युटीफुल कैटवॉक, डॉ. हिमानी को मिसेज ब्यूटी विथ ब्रेन, डॉ. अपर्णा को मिसेज डिवालिसियस और अंतरा भारद्वाज मिसेज ब्यूटीफुल स्माइल।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
misses Uttar Pradesh - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में मौजूद डॉ. अदिति गोवित्रीकर व अन्य।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें