बारिश में मौसम खुशनुमा जरूर हो जाता है, लेकिन इस मौसम में त्वचा में संक्रमण का खतरा भी बना रहता है। बलरामपुर अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएच उस्मानी का कहना है कि इस मौसम में फंगल इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा होता है, जबकि इसी को लेकर लोग बेखबर रहते हैं।