फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान को पूजते-पूजते हनुमान बन गए दानिश अख्तर

Thu, 31 Mar 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
हनुमान बनकर रोमांच‌ित हैं दान‌िश - फोटो : Amar Ujala
बिहार के साधारण परिवार से आए दानिश अख्तर इन दिनों सुर्खियों में हैं। मिलने वालों से जय श्रीराम कहकर मुखातिब होते हैं और हनुमान चालीसा भी याद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
हनुमान बनकर रोमांच‌ित हैं दान‌िश - फोटो : Amar Ujala
‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ ही सामने वाले से मुखातिब होने वाले  सीवान (बिहार) के साधारण परिवार से आए दानिश अख्तर इन दिनों सुर्खियों में हैं। टीवी सीरियल ‘सिया के राम’ में हनुमान का किरदार निभा रहे दानिश कहते हैं कि एक मुस्लिम का हनुमान बनना उन्हें जितना रोमांचित कर रहा है, उतना ही उनके घरवालों को भी। 
विज्ञापन

3 of 8
हनुमान बनकर रोमांच‌ित हैं दान‌िश - फोटो : अमर उजाला
परिवार के लोग कहते हैं, उनका बेटा हनुमान को पूजते-पूजते खुद हनुमान बन गया। देश के नामी रेसलर खली के शिष्य दानिश कहते हैं,उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि उनका नाम दानिश है या वे मुस्लिम हैं। 

4 of 8
हनुमान बनकर रोमांच‌ित हैं दान‌िश - फोटो : Amar Ujala
उन्हें हनुमान बनने का मौका मिला है, वह पूरी शिद्दत से इसे जिएंगे ताकि लोग दारा सिंह के बाद उन्हें ही हनुमान की भूमिका के लिए याद रखें। दानिश बुधवार को शो के प्रमोशन के लिए शहर पहुंचे तो ‘अमर उजाला’ ने उनसे बात की।
विज्ञापन

5 of 8
हनुमान बनकर रोमांच‌ित हैं दान‌िश - फोटो : Amar Ujala
दानिश ने बताया कि वह बचपन से ही हनुमानजी के फैन रहे हैं। जबसे अखाड़ा शुरू किया तबसे उनका नाम लेकर ही कसरत, कुश्ती शुरू करते हैं। हनुमानजी का नाम लेकर ही बादाम खाते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
हनुमान बनकर रोमांच‌ित हैं दान‌िश - फोटो : Amar Ujala
खली उनके गुरु रहे हैं, अत: उनकी  देखादेखी कभी नॉनवेज नहीं खाया। इन दिनों हनुमान चालीसा याद कर रहे हैं। रामायण, राम और हनुमान के बारे में पढ़ रहे हैं। दानिश ने बताया कि खली सर की एक फाइट देखने शो डायरेक्टर की टीम आई हुई थी। वहीं मेरी कद-काठी को देखते हुए मुझे हनुमान के लिए चुन लिया गया। 
विज्ञापन

7 of 8
हनुमान बनकर रोमांच‌ित हैं दान‌िश - फोटो : Amar Ujala
छह किलो की गदा व छह किलो की ज्वैलरी संग शूटिंग कर रहे दानिश ने बताया कि जल्द ही उनके एपिसोड शुरू होंगे। दिल्ली में इसी साल डब्ल्यूडब्ल्यूई की फाइट के लिए सलेक्ट होने वाले दानिश ने बताया कि वीजा कारणों से वह अमेरिका नहीं जा पा रहे हैं, लेकिन अगले साल जाएंगे। देश के करीब 300 पहलवानों में उनके समेत 4-5 लोग चुने गए हैं। इंटर तक पढ़ चुके दानिश ने बचपन में गोमतीनगर के खरगापुर में कुछ महीने पढ़ाई की है।
विज्ञापन

8 of 8
हनुमान बनकर रोमांच‌ित हैं दान‌िश - फोटो : Getty images
रोज 12-14 घंटे शूटिंग करने वाले दानिश नियमित 3-4 घंटे जिम को देते हैं। उनकी रोजाना की खुराक है- दिन में 4 से 5 बार में 5 लीटर तक दूध दो बार में 750 ग्राम या उससे अधिक पनीर खाने में हरी सब्जियों के अलावा 5-7 कप दाल आधा किलो ड्राई फ्रूट्स, केले, संतरे व मौसमी फल सुबह उठते ही दो बड़ी प्लेट फ्रूट सलाद 250 ग्राम देसी घी के साथ चार बड़े पराठे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें