उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग व अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की बैठक में सामने आया कि खंड विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार, कानूनगो, तहसील व कलेक्ट्रेट में कार्यरत कनिष्ठ सहायक, लेखपाल, उपनिरीक्षक (पुलिस), क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, कृषि, शिक्षा विभाग के रिक्त पद, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक, स्टाफ नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ और सचिवालय के रिक्त समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं।