फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कत्ल और सुसाइड: गोली मारने के बाद हथौड़े से भी किए वार, फिर बच्चों को छत से फेंका; एक के शरीर में मिला ये

Sun, 12 May 2024 10:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
विज्ञापन
1 of 9
Sitapur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर के रामपुर मथुरा क्षेत्र में हुई इस घटना को जिसने भी सुना वह दंग रह गया। सूरज की किरणें उगते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। जरा से विवाद में पूरा परिवार काल के गाल में समा गया। रात का मंजर कितना दिल दहलाने वाला होगा, इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अवैध असलहे के साथ पुलिस को मौके से एक खून से सना हथौड़ा भी मिला है। कमरों में फैला खून देख हर किसी का सिर चकरा गया।
विज्ञापन

2 of 9
Sitapur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का मानना है कि पत्नी प्रियंका सिंह (40) और मां सावित्री (62) को गोली मारने के बाद क्रूरता से दोनों को मौत के घाट उतारा गया। उनके शरीर पर मिले चोटों के निशान इस बात की गवाही दे रहे हैं कि हत्या करने वाले ने यह पूरी तरह से सुनिश्चित कर लिया कि दोनों जिंदा न रह सकें। भोर करीब पांच बजे पुलिस को जानकारी हुई। एसपी की मानें तो मौके पर फॉरेंसिक टीम ने एक असलहा बरामद किया है। वहीं खून से सना एक हथौड़ा भी बरामद हुआ है।
 
विज्ञापन

3 of 9
Sitapur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका व सावित्री के शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ी बेटी अस्वी के शरीर में गोली मिली है। शरीर पर कई चोटों के निशान भी हैं। घर के बाहर पड़े खून के निशान देखकर पता लग रहा है कि अस्वी के साथ अर्ना (8) व पुत्र आद्विक (4) को छत से फेंका गया है। पड़ोसी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि वह घर के बाहर पड़े बच्चों को घायल अवस्था में लेकर अस्पताल गया था। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
 

4 of 9
Sitapur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
तो बच्चों पर भी किया गया था हथौड़े से वार
सूत्रों की मानें तो छत से फेंकने से पहले एक बच्ची को हथौड़े से मारा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर पर लगी चोटें इस ओर इशारा कर रही हैं। हथौड़े से पहले वार करने के बाद छत से बच्ची को फेंका गया, ताकि जिंदा रहने की गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन

5 of 9
Sitapur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
रामपुर मथुरा हत्याकांड: अजीत की तहरीर पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक युवक ने संदिग्ध हालात में अपने पूरे परिवार की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। युवक समेत परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


 
विज्ञापन

6 of 9
Sitapur Murder Case - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के पल्हापुर गांव निवासी अनुराग सिंह (45) का शुक्रवार रात अपने परिजनों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद शनिवार भोर के समय करीब ढाई से तीन बजे के बीच उसने अपनी मां सावित्री(62) और पत्नी प्रियंका सिंह(40) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटी अस्वी (12), अर्ना(8) और पुत्र आद्विक(4) को छत से नीचे फेंक दिया। सभी को मारने के बाद खुद को गोली मार ली। 

 
विज्ञापन

7 of 9
Sitapur murder case - फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब पांच बजे पुलिस को मामले की जानकारी हो पाई। छत से फेंके जाने के बाद आद्विक को उसके पड़ोसी ने अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन रास्ते में ही आद्विक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी प्रियंका अपने बच्चों के साथ लखनऊ स्थित टेढ़ी पुलिया के सरगम अपार्टमेंट में रहती थी।। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि युवक नशे का आदी था। 

 

8 of 9
Sitapur murder case - फोटो : अमर उजाला
परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद यह घटना हुई। मृतक मानसिक विक्षिप्त बताया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने जुटाए हैं। 

 
विज्ञापन

9 of 9
Sitapur murder case - फोटो : अमर उजाला
मृतक के भाई से पूछताछ की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात है। उन्होंने बताया कि मृतक अनुराग के भाई अजीत की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। वहीं, मृतका प्रियंका का भाई अंकित मुझसे मिला था। उसने जो भी बिंदु बताए हैं, उन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा। वहीं घटना के बाद स्थानीय विधायक ने भी मौके पर पहुंचकर मृतक के भाई को ढांढस बंधाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें