फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया इटौंजा थाने का सिपाही, मारपीट के केस में मांग रहा था घूस

Thu, 07 Nov 2019 05:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में  इटौंजा थाने के सिपाही कपिल कुमार को बुधवार शाम भ्रष्टाचार निवारण संगठन की लखनऊ इकाई ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सिपाही मारपीट के एक मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज न करने के बदले पांच हजार रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन


पीड़ित ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एसएसपी राजीव मल्होत्रा को दी, जिसके बाद सिपाही को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। आरोपी सिपाही के खिलाफ मड़ियांव थाने में भ्रष्टाचार की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सिपाही को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एसएसपी ने बताया कि इटौंजा के अहमदपुर खेड़ा का पुरवा निवासी राम प्रवेश का अपनी ताई सरजू देवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। सरजू देवी ने राम प्रवेश व उसके पिता बद्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए करीब एक सप्ताह पहले पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की शिकायत

राम प्रवेश का आरोप है कि सिपाही कपिल कुमार सरजू देवी के प्रार्थनापत्र पर उसके व पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज न करने के एवज में पांच हजार रुपये मांग रहा था। राम प्रवेश ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन से की। बकौल एसएसपी, उन्होंने आरोपी सिपाही को पकड़ने का जिम्मा पुलिस उपाधीक्षक मिथलेश दीक्षित को सौंपा था।

बुधवार को थाने में पीस कमेटी की मीटिंग चल रही थी। मीटिंग खत्म होते ही राम प्रवेश ने सिपाही से संपर्क किया। सिपाही ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित चाय की दुकान के पास बुलाया। शाम पौने पांच बजे राम प्रवेश चाय की दुकान के पास पहुंचा तो सिपाही कपिल कुमार वहां आ गया।

राम प्रवेश ने पहले ही भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी थी। जैसे ही राम प्रवेश ने सिपाही को रुपये दिए, आसपास मौजूद संगठन की टीम ने उसे दबोच लिया। सिपाही के रिश्वत लेते हुए पकडे़ जाने की खबर से हड़कंप मच गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए। संगठन की टीम सिपाही को तत्काल मड़ियांव थाने ले गई और एफआईआर दर्ज कराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें