फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से लापता विवाहिता की हत्या कर शव सुनसान जगह फेंका, गले से कमर तक बंधी हुई थी रस्सी

Thu, 07 Nov 2019 04:04 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
बांदा के अतर्रा में करीब चार माह पहले मायके से लापता हुई विवाहिता की हत्या कर शव फेंक दिया गया। गले से कमर तक रस्सी बंधी हुई थी। सुबह मिले शव की देर शाम शिनाख्त हुई। देर रात तक परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी। पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह यहां आजाद नगर में शिवमोहन सिंह के हाते के बाहर तलैया के पास युवती का शव पाया गया। आसपास घसीटने के निशान थे। गले और कमर में रस्सी बंधी हुई थी। इससे प्रतीत हो रहा था कि फंदा कसकर हत्या की गई है।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछा लेकिन कोई शिनाख्त नहीं कर सकी। लाल साड़ी और काला पेटीकोट तथा हाथों में मेहंदी और मांग में सिंदूर था। दिनभर की कोशिशों के बाद शाम को परिजनों ने शिनाख्त करते हुए शव कस्बे में ओरन रोड निवासी मीरा सोनकर का बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता पप्पू सोनकर की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक मीरा की शादी सात साल पहले कालिंजर में दीना सोनकर (25) के साथ हुई थी। दीना पेशे से मजदूर है। करीब चार माह पहले मीरा मायके आई हुई थी। यहां से वह लापता हो गई।

अतर्रा थाने में ससुर बेटालाल ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तब से उसका कुछ पता नहीं चला। अब शव बरामद हुआ। मृतका के 5 वर्षीय व 4 वर्षीय दो पुत्र हैं। थाना इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी परिजनों से कोई तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें