फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः 60 लाख का बिका कुंदन सेट, सबसे महंगे करवे की ये रही कीमत

Thu, 17 Oct 2019 03:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ पर खरीदारी करती महिला, हार व करवा - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजारों में रौनक रही। एक ओर जहां लखनऊ के गोमतीनगर में सबसे महंगा कुंदन सेट 60 लाख रुपये में बिका। वहीं सबसे महंगा करवा 3,46,000 रुपये में खरीदा गया। ऐसे ही चौक में 12.70 लाख का हीरे व माणिक का बना हुआ सेट बिका।
विज्ञापन

2 of 5
खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, गुरुवार को करवाचौथ है, जिसे लेकर राजधानी में खासी रौनक देखने को मिली। अमीनाबाद, चौक, गोमतीनगर, आलमबाग, इंदिरानगर, अलीगंज सहित शहर की सभी प्रमुख बाजारों में खरीदारी का माहौल रहा। बड़ी मात्रा में ज्वैलरी की बिक्री करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बाजारों मे हुई। इसी क्रम में करवाचौथ की पूर्व संध्या पर सबसे महंगा कुंदन सेट गोमतीनगर में बिका।
विज्ञापन

3 of 5
सेट पसंद करती महिला - फोटो : अमर उजाला
गोमतीनगर के एक शोरूम में 60 लाख रुपये का कुंदन का सेट एक महिला ग्राहक ने खरीदा। बता दें कि इस कुंदन के सेट को बीकानेर के कारीगरों ने बारीकी से तैयार किया है। इसकी डिजाइन, नक्काशी देखने लायक है।

 

4 of 5
हार - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर चौक के काराबोरी आदिश जैन ने बताया कि चौक में हीरे व माणिक का बना हुआ सेट बिका। यह सेट 12,70,000 रुपये में बिक्री हुआ। कारोबारी ने आगे बताया कि चौक में करवाचौथ की पूर्व संध्या पर अच्छा कारोबार हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि आलमबाग में 10 लाख रुपये का सेट बिका। यह सेट भी अपने आप में खास रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करवा - फोटो : अमर उजाला
3,46,000 में बिका करवा

करवाचौथ की पूर्व संध्या पर ज्वैलरी की दुकानों पर खासी भीड़ रही। एक ओर जहां महिलाएं सोने व चांदी के करवे खरीद रही थीं। वहीं पुरुषों ने अपनी पत्नियों के लिए खरीदारी की। इस मौके पर शहर में सबसे महंगा करवा 346000 रुपये में बेचा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें