तृप्ति भंडारी
- फोटो : अमर उजाला
उनकी जिम्मेदारियों से वाकिफ हूं
- तृप्ति भंडारी
पति मेजर वी. भंडारी की सुदूर अंचल में तैनाती है। हमारी शादी 2010 में हुई थी। मैं उन खुशनसीब में हूं, जिन्हें पहला करवाचौथ साथ मनाने का मौका मिला। अब तो मोबाइल के नेटवर्क के भरोसे रहना पड़ता है। हां, मैं तैयार होने, पूजा करने में कसर नहीं छोड़ती। हमने शादी के साथ ही तय कर लिया था कि ड्यूटी पहले है, इसलिए हम जब साथ होंगे, तब सारे त्योहार मना लेंगे। हमारे घर में होली, दीपावली, करवाचौथ समेत सारे पर्वों की रौनक उनके छुट्टी पर आने के दौरान होती है। हम इन नौ सालों में ज्यादातर समय दूर ही रहे हैं। इस सच से वाकिफ हैं कि त्योहारों के दौरान जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। उम्मीद है कि वीडियो कॉल करके व्रत खोल सकूंगी।