फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: लखनऊ में अभिनेता जॉन अब्राहम की गुंडों से हुई जबरदस्त फाइट, देखने के लिए घंटों डटे रहे लोग

Fri, 04 Dec 2020 12:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला
कोरोना के चलते लखनऊ में करीब आठ माह से बंद फिल्म व वेब सीरीज की शूटिंग का दौर फिर शुरू हो गया है। लखनऊ सहित आसपास की साइटों पर लाइट..., कैमरा... और एक्शन... की गूंज फिर सुनाई देने लगी है। हाल ही में फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत को रिवर फ्रंट सहित कई जगह स्पॉट किया गया है। वहीं, अभिनेता जॉन इब्राहिम भी गुरुवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में अपनी फिल्म की शूटिंग करते नजर आए। सूत्रों की माने तो शहर में अभी आधा दर्जन से अधिक जगहों पर शूटिंग चल रही हैं। कई शूट आसपास के इलाकों में भी चल रहे हैं या आने वाले समय में होंगे। माना जा रहा है कि जनवरी और फरवरी में बड़े प्रोडक्शन हाउस अपनी फिल्म और वेव सीरीज की शूटिंग लखनऊ में शुरू करेंगे। शूटिंग शुरू होने से एक तरफ जहां शहर की कई लोकेशन पर फिल्मी कलाकारों को देखने लोग उमड़ रहे हैं, वहीं लंबे समय से घर पर बैठे स्थानीय कलाकारों को काम मिलना भी शुरू हो गया है। 

 
विज्ञापन

2 of 8
शूटिंग का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला
जॉन की मारधाड़ देखने लविवि में जुटे लोग 
लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में चल रही जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘सत्यमेव जयती-2’ की शूटिंग गुरुवार को भी जारी रही। जॉन पर जबरदस्त मारधाड़ और दौड़ने-भागने के सीन फिल्माए गए, जिसे देखने के लिए लोग घंटों डटे रहे।
 
विज्ञापन

3 of 8
शूटिंग का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला
क्रू यूनिट के सूत्रों के मुताबिक दूसरे दिन जॉन द्वारा गुंडों की पिटाई का शूट होना था, लेकिन जॉन की छलांग के बाद उनके पंच लगने के साथ ही मेजों के बीच से स्टंटमैन और गुंडे के गिरने में बार-बार दिक्कत आ रही थी। शॉट वैसा बना नहीं, जैसा डायरेक्शन टीम के लोग चाह रहे थे। इसी को लेकर टेक और री-टेक का दौर दोपहर बाद तक चला। 

4 of 8
फिल्म की शूटिंग देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
अब माल एवेन्यू की एक कोठी में लंबा शूट
एलयू के बाद फिल्म के कुछ आउटडोर और इंडोर शूट होने हैं। इनडोर शूट माल एवेन्यू की एक बड़ी कोठी में होने हैं। यह वही कोठी बताई जा रही है, जहां संजय दत्त की मूवी प्रस्थानम के शूट चले थे। इसके अलावा आउटडोर शूट के लिए पुराने लखनऊ की एक गली की लोकेशन, कुड़ियाघाट, मलिहाबाद का बाग और एक चौराहे को भी टीम के लोग देख रहे हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 8
शूटिंग देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
दिसंबर तक कई बड़े प्रोजेक्ट होंगे पूरे 
लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद अक्तूबर से ही राजधानी में कुछ फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी थी। कई बड़े प्रोजेक्ट दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे। फिल्मों के लाइन प्रोड्यूसर अरुण सिंह डिक्की ने बताया करीब एक दर्जन फिल्में और वेब सीरीज की शूटिंग लखनऊ और आसपास की लोकेशन पर अभी चल रही है। मेरी टीम ने अभी एक वेब सीरीज पूरी की है। जल्द ही एक और वेब सीरीज की शूटिंग शुरू करेंगे। जबकि ऋचा चड्ढा अभिनीत एक फिल्म का शूट हो चुका है। जॉन अब्राहम की फिल्म की शूटिंग चल रही है। आसपास के कस्बाई इलाकों में इसके शूट लगभग पूरे हो चुके हैं। जनवरी में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी की फिल्म का 40 दिनों का लखनऊ में शूटिंग शिड्यूल हैं। धीरे-धीरे ही सही शूटिंग ने प्री कोविड जैसी रफ्तार पकड़ ली है।
 
विज्ञापन

6 of 8
अभिषेक बच्चन - फोटो : Social Media
फरवरी में अभिषेक बच्चन के आने की उम्मीद
लखनऊ में दशहरे के बाद से ही कुछ प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज और मूवी की इनडोर व आउटडोर छिटपुट शूटिंग चल रही है। मारूफ मिर्जा निर्देशित एक फिल्म की शूटिंग पिछले दिनों रिवर फ्रंट पर चली। जनवरी-फरवरी में अभिषेक बच्चन अभिनीत एक प्रोजेक्ट के शूट भी लखनऊ में हो सकते हैं। इसके लिए निर्देशकों की टीम ने बीते दिनों लखनऊ के अलावा आगरा, नोएडा लोकेशन का दौरा भी किया है। लोकेशन फिलहाल अभी तय नहीं की है।
 
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जल्द कई बड़े प्रोजेक्ट लखनऊ आने की उम्मीद 
लाइन प्रोड्यूसर इकबाल सिद्दीकी ने बताया कि लखनऊ में शूट होने के लिए फरवरी तक मूवी और वेब सीरीज के कई बड़े प्रोजेक्ट शहर से जुड़ सकते हैं। मुंबई में पोस्ट फेस्टिवल कोरोना  मामले बढ़ने से कुछ कलाकारों और ग्रुप का संयोजन डगमगा गया है। इसलिए जो प्रोजेक्ट दिसंबर के आखिरी तक आने वाले थे, अब वो फरवरी तक शहर में शूट होने के लिए आ सकते हैं। तब तक हालात और सामान्य होंगे तो शूट करने में लोगों को आसानी रहेगी। 
 
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकातमक तस्वीर - फोटो : pixabay
हर तीसरे दिन रैंडम सैम्पल जांच
लाइन प्रोड्यूसर अरुण डिक्की ने बताया कोरोना गाइडलाइन के तहत चल रहे शूट में कलाकारों और क्रू मेंबर का हर तीसरे दिन रैंडम टेस्ट हो रहे हैं। उनके पास मौजूद वेब सीरीज और फिल्मों के प्रोजेक्ट में अब तक 300 से ज्यादा के रैंडम आरटीपीसीआर टेस्ट निर्माताओं ने करवाए हैं, जबकि क्रू संख्या के हिसाब से प्रतिदिन 50 से 80 की संख्या में पीपीई किट विभिन्न लोकेशन पर प्रयोग के लिए खपत हो रही है। ये सारा खर्चा भी फिल्म निर्माता ही उठा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें