फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर को लेकर चढ़ा सियासी पारा, राज्यपाल से मिले शिवपाल, समर्थकों ने राजभवन का किया घेराव

Sun, 25 Nov 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा हो रही है। इसी बीच लखनऊ में भी सियासी पारा चढ़ने लगा है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल राम नाईक से राममंदिर व प्रदेश की कानून-व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। वहीं, उनके समर्थकों ने राजभवन का घेराव किया और प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
शिवपाल ने शनिवार को भी धर्मसभा को लेकर बयान दिया था कि अयोध्या में धारा 144 लागू होने के बाद भी भीड़ को एकत्र होने दिया जा रहा है। किसी भी कीमत पर विवादित भूमि पर सवोच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना नहीं होनी चाहिए। अगर राज्य व जिला प्रशासन स्थिति को नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
राजभवन के बाहर शिवपाल समर्थक लगातार नारेबाजी कर रहे थे। कहा ये भी जा रहा है कि शिवपाल समर्थक खुद पर से भाजपा समर्थक होने का लगा ठप्पा हटाने के लिए प्रदर्शन व नारेबाजी कर रहे हैं।

4 of 6
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
अपने समर्थकों के साथ मौजूद शिवपाल सिंह यादव।
विज्ञापन

5 of 6
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
शिवपाल ने सरकार से अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय मानने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
राज्यपाल रामनाईक को ज्ञापन सौंपते शिवपाल सिंह यादव।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें