फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः गलन भरी ठंड से ठिठुरे लोग, सामान्य से नौ डिग्री कम दर्ज हुआ अधिकतम तापमान

Wed, 18 Dec 2019 11:41 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
लखनऊ में गलन भरी ठंड - फोटो : अमर उजाला
बर्फीली उत्तर-पछुआ हवाओं के चलते गलन भरी ठंड ने मंगलवार को लखनऊ को दिनभर ठिुठराया। सुबह से घने कोहरे की चादर के बीच लुढ़के पारे ने कंपा कर रखा। पछुआ से सरक रहा पारा गिरकर 14 डिग्री के करीब जा पहुंचा।
विज्ञापन

2 of 5
लखनऊ में गलन भरी ठंड - फोटो : अमर उजाला
 यह सामान्य से 9 डिग्री कम 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटे में पारा 22.2 से लुढ़ककर 14.7 डिग्री तक पहुंच गया। शीतलहरी का अहसास कराती ठंड का आलम यह रहा कि अधिकतम और न्यूनतम पारे के बीच का अंतर सिर्फ तीन डिग्री सेल्सियस ही रह गया।
विज्ञापन

3 of 5
ठंड में आग तापती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.7 डिग्री सेल्सियय दर्ज हुआ। अधिकांश हिस्सों में दोपहर तक कोहरा और ठंडी हवा के झोंके चलते रहे। इसके चलते अधिकतम तापमान भी तेजी से गिरा। कोल्ड डे कंडीशन डवलप हुआ और ठिठुरन बढ़ गई। ऐसे में घरों से निकलने वाले लोग भारी भरकम कपड़ों में दिखे।

4 of 5
ठंड में चाय की चुस्कियों का आनंद लेती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
वहीं, धूप का इंतजार कर रहे लोगों को मायूसी हुई। हाड़ कंपाती इस ठंड के चलते शहरी दिनभर ऊनी कपड़ों में लदे रहे, वहीं बार-बार चाय की चुस्कियां लेते रहे। दिनभर रुक -रुककर 12 किमी. की रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं से रात को सड़कों पर चहल-पहल कम रही।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गलन भरी ठंड - फोटो : अमर उजाला
24 घंटों में पारे के तेवर धड़ाम
दिसंबर 2018 और जनवरी 2019 में किसी भी दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री के नीचे दर्ज नहीं हुआ था, लेकिन मंगलवार को बर्फीली हवा और धूप न खिलने से अधिकतम पारा 15 डिग्री के नीचे जा पहुंचा। ये पारा 14.7 डिग्री दर्ज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें