बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा कि पाकिस्तान की कायराना हरकत पर अपना गुस्सा जताने के लिए ऐसा किया गया है। इस दौरान पाकिस्तानी आर्मी के चीफ कमर बाजवा की तस्वीरें भी जलाई गईं। दोपहर एक बजे सभी कर्मचारी कार्यालय पर जमा हुए, जहां पाकिस्तान का झंडा जलाते हुए नारेबाजी की गई।