मवई (फैजाबाद)। सैदपुर चौकी प्रभारी ने दुराचार के आरोपी युवक के पिता से खूब सेवा करवाई। इस दौरान पैर दबवाने की वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद शुक्रवार को हलचल मच गई।
विज्ञापन
2 of 10
एसपी देहात ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ रुदौली को सौंपी गई है।
विज्ञापन
3 of 10
मवई थाने की सैदपुर चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुराचार की घटना की रिपोर्ट 25 जुलाई को दर्ज हुई थी।
4 of 10
पुलिस ने नामजद आरोपी गांव के ही मिठ्ठू पुत्र रामा को 28 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
5 of 10
बताते हैं कि आरोपी का पिता रोजाना पुलिस चौकी पर हाजिरी लगाकर बेटे के लिए जांच में राहत मांग रहा था।
विज्ञापन
6 of 10
इसी दौरान किसी ने दुराचार के आरोपी के पिता की एक वीडियो क्लिप कैमरे में कैद कर ली जिसमें चौकी प्रभारी सुनील मिश्र उससे पैर दबवा रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 10
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुक्रवार को पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी देहात कुलदीप नारायण ने आरोपी चौकी प्रभारी सुनील मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया।
8 of 10
मामले में सख्त कार्रवाई का निर्देश देते हुए जांच रुदौली सीओ संतोष सिंह को सौंपी गई है।
9 of 10
जांच अधिकारी सीओ रुदौली ने बताया कि वीडियो क्लिप दो दिन पहले बनाई गई है।
जांच में अभी तक यही सामने आया है कि दुराचार की घटना के बाद आरोपी का पिता करीब एक पखवारे से दरोगा से संपर्क में था। पुलिस चौकी में आरोपी के पिता से पैर दबवाना गंभीर मामला है।